{"_id":"6a22c2c0b98f61ac8a097f5e","slug":"video-tree-plantation-drive-organized-at-the-district-court-complex-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर सांबा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला न्यायालय परिसर सांबा में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित
Nikita Gupta
Updated Fri, 05 Jun 2026 06:06 PM IST
Link Copied
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला न्यायालय परिसर सांबा में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान न्यायालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोगों से अपील की कि बढ़ती गर्मी और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। वक्ताओं ने कहा कि विकास कार्यों के नाम पर बड़ी संख्या में पेड़ों और पहाड़ों की कटाई हो रही है, जिसका सीधा असर पर्यावरण और जलवायु पर पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि पर्यावरण को स्वच्छ और संतुलित बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना समय की आवश्यकता है। लोगों को पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करने के लिए भी प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।