Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Dhussi Bund project to protect against Ravi floods accelerated; Minister Lal Chand conducts inspection.
{"_id":"6a225959aa9747250f0123a2","slug":"video-dhussi-bund-project-to-protect-against-ravi-floods-accelerated-minister-lal-chand-conducts-inspection-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"रावी की बाढ़ से बचाव को धुस्सी बांध परियोजना में तेजी, मंत्री लाल चंद ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी की बाढ़ से बचाव को धुस्सी बांध परियोजना में तेजी, मंत्री लाल चंद ने किया निरीक्षण
रावी नदी की बाढ़ से भोआ विधानसभा क्षेत्र और आसपास के गांवों को सुरक्षित करने के लिए प्रस्तावित धुस्सी बांध परियोजना को जल्द शुरू करने की दिशा में सरकार ने कदम तेज कर दिए हैं। इसी कड़ी में पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कट्टारुचक ने गुरुवार को कथलौर पुल के पास कोहलियां मोड़ स्थित प्रस्तावित धुस्सी बांध स्थल का उच्च स्तरीय टीम के साथ निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारियों और तकनीकी विशेषज्ञों ने मंत्री को स्थल की भौगोलिक स्थिति, नदी के प्रवाह और परियोजना से जुड़े अन्य तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी। मंत्री ने नदी के जलस्तर, प्रवाह की दिशा और बाढ़ से प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों का भी जायजा लिया।
उन्होंने अधिकारियों के साथ परियोजना को शीघ्र शुरू करने के लिए आवश्यक तकनीकी समाधानों और संभावनाओं पर चर्चा की। मंत्री ने कहा कि रावी की बाढ़ से हर वर्ष प्रभावित होने वाले क्षेत्रों को स्थायी राहत देने के लिए यह परियोजना बेहद महत्वपूर्ण है।
लाल चंद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को परियोजना से जुड़ी सभी तकनीकी रिपोर्टें और कानूनी प्रक्रियाएं जल्द पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि तकनीकी और कानूनी बाधाएं दूर होते ही निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा ताकि लोगों को इस योजना का लाभ जल्द मिल सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।