{"_id":"6a22726af495cc0116013491","slug":"video-kullu-apricots-and-plums-arrive-at-bhuntar-vegetable-market-growers-fetching-good-prices-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kullu: भुंतर सब्जी मंडी में खुमानी और प्लम की दस्तक, बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu: भुंतर सब्जी मंडी में खुमानी और प्लम की दस्तक, बागवानों को मिल रहे अच्छे दाम
Ankesh Dogra
Updated Fri, 05 Jun 2026 12:23 PM IST
Link Copied
कुल्लू जिले की भुंतर सब्जी मंडी में फलों के सीजन ने रफ्तार पकड़ ली है। मंडी में इन दिनों खुमानी और प्लम की आवक शुरू हो गई है और मंडी में अच्छे दाम मिलने से बागवानों के चेहरे खिल उठे हैं। कारोबारी ईशान चौधरी ने बताया कि सब्जी मंडी में खुमानी के दाम गुणवत्ता के अनुसार 170 रुपये से 300 रुपये प्रति किलो तक मिल रहे हैं। वहीं सेंटा रोज प्लम के दाम 150 रुपये प्रति किलो तक पहुंच रहे हैं। इसके अलावा रेड ब्यूट प्लम की कीमत 120 रुपये से 160 रुपये प्रति किलो तक दर्ज की गई है। बागवानों का कहना है कि सीजन की शुरुआत में फलों के अच्छे भाव मिलने से उन्हें बेहतर आय की उम्मीद जगी है। आने वाले दिनों में फलों की आवक बढ़ने के साथ कारोबार में और तेजी आने की संभावना है। भुंतर सब्जी मंडी में स्थानीय बागवानों के साथ-साथ आसपास के क्षेत्रों से भी फल बिक्री के लिए पहुंच रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।