Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Shimla News
›
Shimla A mini-marathon raising awareness about the Anti-Chitta campaign and a clean environment was organized at the Ridge Maidan in Shimla on the occasion of World Environment Day
{"_id":"6a224fc32c94e3908b0b5ef1","slug":"video-shimla-a-mini-marathon-raising-awareness-about-the-anti-chitta-campaign-and-a-clean-environment-was-organized-at-the-ridge-maidan-in-shimla-on-the-occasion-of-world-environment-day-2026-06-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 11:14 AM IST
Link Copied
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक रिज मैदान शिमला में एंटी-चिट्टा एवं स्वच्छ पर्यावरण जागरूकता मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने रिज मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम का आयोजन हिमाचल प्रदेश पुलिस, पर्यावरण, विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं जलवायु परिवर्तन विभाग तथा जनगणना कार्य निदेशालय के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं और आम नागरिकों को नशे, विशेष रूप से चिट्टा के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वच्छ पर्यावरण और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश देना है। मैराथन में भाग लेने के लिए रिज मैदान पर बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के जवान, स्कूली छात्र-छात्राएं, युवा, वरिष्ठ नागरिक और आम लोग पहुंचे। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के तहत 10 किलोमीटर मिनी मैराथन और 3 किलोमीटर ड्रीम रन का आयोजन किया गया। आयोजन के माध्यम से प्रदेशभर में नशामुक्ति, युवा सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विभागों, शिक्षण संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों, महिला मंडलों और खेल संगठनों के प्रतिनिधि भी भाग लिया। आयोजन के दौरान जन-जागरूकता संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और नशामुक्त समाज तथा स्वच्छ पर्यावरण के लिए लोगों को प्रेरित करने वाले कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। इस दौरान राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने कहा कि मिनी मैराथन का उद्देश्य युवाओं और आम जनता को नशामुक्त समाज के साथ स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागी स्वच्छ, हरित और चिट्टा-मुक्त हिमाचल प्रदेश का संदेश दिया जा रहा है। उन्होंने सफल आयोजन के लिए पुलिस विभाग के साथ पर्यावरण विभाग को बधाई दी। राज्यपाल ने कहा कि समाज की बेहतरी के लिए सभी वर्ग के लोग निकालकर सामने आ रहे हैं। यह बेहतर समाज बनाने के लिए आवश्यक है। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से स्वगणना में भी सम्मिलित होने के आग्रह किया। इस अवसर पर शिमला के मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने के लिए मैराथन जैसे आयोजनों को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कई युवा विभिन्न कारणों से नशे की गिरफ्त में फंस जाते हैं और उन्हें इस दलदल से बाहर निकालने के लिए समाज, सरकार और परिवारों को मिलकर प्रयास करने होंगे। मेयर ने कहा कि हजारों की संख्या में स्कूली बच्चों और युवाओं ने 3 किलोमीटर और 10 किलोमीटर की दौड़ में हिस्सा लिया, जो इस अभियान के प्रति लोगों के उत्साह को दर्शाता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।