{"_id":"6a7b8779a5ac75efe002a72a","slug":"high-alert-in-samba-on-independence-day-security-preparations-reviewed-samba-news-c-289-1-sjam1009-114101-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा में स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा हाई अलर्ट, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा में स्वतंत्रता दिवस पर रहेगा हाई अलर्ट, सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, जीआरपी, ट्रैफिक पुलिस, सीआईडी, आईबी, पुलिस टेलीकॉम के साथ संयुक्त बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर मंगलवार को जिला पुलिस कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में सुरक्षा समीक्षा एवं एसएमएसी बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता डीआईजी जेएसके रेंज जम्मू श्रीधर पाटिल ने एसएसपी सांबा अनुज कुमार के साथ की।
बैठक में सेना, बीएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, सीआरपीएफ, जीआरपी, ट्रैफिक पुलिस, सीआईडी, आईबी, पुलिस टेलीकॉम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांबा, सभी एसडीपीओ तथा थाना प्रभारियों सहित विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
बैठक की शुरुआत में एसएसपी अनुज कुमार ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए तैयार किए गए सुरक्षा प्रबंधों पर विस्तृत पावर प्वाइंट प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि जिले के सभी प्रमुख समारोह स्थलों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। साथ ही नियमित एरिया डोमिनेशन, गश्त, कॉर्डन एंड सर्च ऑपरेशन, मॉक ड्रिल, सीमा सुरक्षा ग्रिड को मजबूत करने तथा जनगणना एवं किरायेदार सत्यापन अभियान भी चलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
डीआईजी श्रीधर पाटिल ने श्री अमरनाथ यात्रा के दौरान सांबा पुलिस और सभी सुरक्षा बलों द्वारा निभाई गई भूमिका की सराहना करते हुए स्वतंत्रता दिवस से पहले सभी सुरक्षा एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी पर्यवेक्षण अधिकारियों और थाना प्रभारियों को समारोह स्थलों के आसपास के क्षेत्रों की व्यापक सुरक्षा सुनिश्चित करने, ध्वजारोहण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखने को कहा।
अज्ञात व्यक्तियों का सत्यापन करने के निर्देश
डीआईजी ने अज्ञात व्यक्तियों का सत्यापन अभियान तेज करने, नाकों और चेक पोस्टों को सक्रिय रखने, वाहनों एवं यात्रियों की सघन जांच करने तथा हाल के ड्रोन देखे जाने की घटनाओं को देखते हुए अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने राष्ट्रविरोधी तत्वों की किसी भी साजिश को विफल करने के लिए निगरानी और सुरक्षा उपायों को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में सांबा जिले से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक की सुरक्षा की भी समीक्षा की गई। संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा बल की तैनाती, रेलवे ट्रैक पर नियमित गश्त तथा संबंधित एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।