{"_id":"6a5be40e80a5356dd5088115","slug":"increasing-involvement-of-women-in-drug-trafficking-five-women-arrested-in-two-months-samba-news-c-274-1-rsp1001-102905-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नशा तस्करी में बढ़ रही महिलाओं की संलिप्तता, दो माह में पांच महिलाएं गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नशा तस्करी में बढ़ रही महिलाओं की संलिप्तता, दो माह में पांच महिलाएं गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब से आकर सांबा के विभिन्न क्षेत्रों में आकर तस्करी में लिप्त पाई जा चुकीं कई महिलाएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले में नशा तस्करी के कारोबार में अब पुरुषों के साथ महिलाओं की संलिप्तता भी तेजी से बढ़ती नजर आ रही है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार पिछले दो महीनों में सांबा पुलिस ने पांच महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से नशीले पदार्थ भी बरामद किए हैं। इनमें कई महिलाएं पंजाब से आकर सांबा के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय बताई जा रही हैं।
जिला पुलिस कार्यालय की जानकारी के अनुसार 4 जून को एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 26 जून को एक अन्य महिला को नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया। 12 जुलाई को एक महिला तथा 13 जुलाई को दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया गया। सभी मामलों में पुलिस ने नशीले पदार्थ बरामद कर संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए हैं।
लगातार हो रही इन गिरफ्तारियों से यह संकेत मिल रहा है कि नशा तस्करी के नेटवर्क में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है। पुलिस का मानना है कि तस्कर महिलाओं का इस्तेमाल नशीले पदार्थों की सप्लाई के लिए कर रहे हैं, ताकि आम लोगों और विशेषकर युवाओं तक आसानी से नशा पहुंचाया जा सके।
विज्ञापन
कोट--
नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत नशा तस्करों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। लोगों से अपील है कि यदि किसी क्षेत्र में नशे के कारोबार की जानकारी हो तो तत्काल पुलिस को सूचित करें, ताकि समाज को नशे की गिरफ्त से बचाया जा सके। -अनुज कुमार एसएसपी सांबा
-- -- -- -- -- --
सांबा पुलिस ने महिला तस्कर की 21 लाख की संपत्ति जब्त की
फोटो-
बाड़ी ब्राह्मणा। सांबा पुलिस ने बाड़ी ब्राह्मणा में महिला ड्रग तस्कर शीमा बीबी की अवैध संपत्ति जब्त करते हुए आरोपित पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने जांच के दौरान शीमा के नाम पर पाया गया कच्चा मकान और पशु-समूह समेत लगभग 21 लाख रुपये मूल्य की संपत्ति को एनडीपीएस अधिनियम के तहत अटैच किया है। जांच अधिकारियों के अनुसार उक्त संपत्ति प्रारम्भिक जांच में नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित अवैध स्रोतों से प्राप्त की गई है। पुलिस ने कहा कि संपत्ति की कथित खरीद-फरोख्त और संचय के प्रमाण बरामद मामलों और पूछताछ के दौरान उजागर हुए, जिनके आधार पर वैधानिक कार्रवाई की गई। शीमा बीबी निवासी पसगाल, बिश्नाह, जो वर्तमान में अप्पर वलोल, बाड़ी ब्राह्मणा में रह रही हैं। आरोपित पर कई एफआईआर नामजद है और फिलहाल जिला जेल भद्रवाह में बंद है। पुलिस ने बताया कि अटैच की गई संपत्ति की अनुमानित कीमत लगभग 21 लाख रुपये है। संवाद

कोट