फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Raised the issue of traffic jams in the industrial area.

Jammu News: औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक जाम की समस्या उठाई

विज्ञापन
Raised the issue of traffic jams in the industrial area.
एसएसपी अनुज कुमार से मुलाकात करते वीवीआईए अध्यक्ष तरुण सिंघला स्रोत एसोसिएशन
बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन ने एसएसपी सांबा से सुरक्षा, नशा पार्किंग के मुद्दे उठाए, सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव
विज्ञापन

फोटो-
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। बाड़ी ब्राह्मणा इंडस्ट्रीज़ एसोसिएशन (बीबीआईए) के प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सांबा अनुज कुमार से मुलाकात की और औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। ट्रैफिक जाम, अनियंत्रित पार्किंग, सुरक्षा, नशे के बढ़ते प्रभाव के बारे में बताया और सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव दिया।
बीबीआईए अध्यक्ष तरुण सिंघला की अगुवाई में प्रतिनिधि मंडल ने शनिवार को एसएसपी सांबा अनुज कुमार से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने औद्योगिक परिसर से जुड़े सुरक्षा, नशा और यातायात संबंधी महत्वपूर्ण समस्याएं उठाईं। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विराज मल्होत्रा प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


तरुण सिंघला ने बैठक के दौरान बढ़ते अनियंत्रित पार्किंग के कारण सिडको चौक और औद्योगिक क्षेत्र में होने वाली ट्रैफिक जाम की शिकायत की। बताया कि औद्योगिक इकाइयों एवं कर्मियों के आवागमन में रुकावट के साथ-साथ आपात स्थिति में राहत कार्य भी प्रभावित होते हैं। प्रतिनिधिमंडल ने औद्योगिक परिसर के भीतर तथा आसपास बढ़ते नशे के कारोबार एवं सामाजिक प्रभाव पर भी गहरी चिंता जताई और जिला पुलिस प्रशासन से इस पर त्वरित कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


बातचीत के दौरान प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती, पैट्रोलिंग बढ़ाने तथा नशा-सम्बन्धी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी व सख्त कार्रवाई की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके अतिरिक्त, औद्योगिक इकाइयों के प्रवेश द्वारों पर तथा परिसरों के आसपास सीसीटीवी कैमरे लगाने का सुझाव भी दिया गया।

सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी

एसएसपी सांबा अनुज कुमार ने प्रतिनिधिमंडल की बात ध्यानपूर्वक सुनी और आश्वस्त किया कि उठाए गए मुद्दों को प्राथमिकता क्रम में लेकर सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने औद्योगिक इकाइयों से भी आग्रह किया कि वे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने को सीसीटीवी लगवाएं और पुलिस के साथ समन्वय बढ़ाएं ताकि किसी भी अप्रिय घटना की त्वरित पहचान व जांच संभव हो सके। बीबीआईए ने एसएसपी के सकारात्मक रुख और औद्योगिक समुदाय के साथ निरंतर सहयोग पर धन्यवाद व्यक्त किया एवं आशा जताई कि जल्द ही सुधारात्मक कदम देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed