फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Infiltration Attempt failed in Poonch Sector One Intruder Neutralized

प्रहार: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ में पहली घुसपैठ, लश्कर का आतंकी ढेर; भारतीय सीमा में कदम रखते ही मार गिराया

Tue, 12 May 2026 09:05 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ
संवाद न्यूज एजेंसी, पुंछ Published by: विकास कुमार Updated Tue, 12 May 2026 09:05 PM IST
सार

घुसपैठियों को मार गिराने के लिए जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जीरो लाइन पार करते हुए जैसे ही एक घुसपैठिया आगे बढ़ा तो जवानों ने उसे ललकारा। इस पर उसने 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में आकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई ने सेना के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया।

विज्ञापन
Infiltration Attempt failed in Poonch Sector One Intruder Neutralized
तीन से चार साथियों के साथ भारतीय क्षेत्र में 300 मीटर अंदर तक घुस आया था आतंकी - फोटो : एएनआई

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के कृष्णा घाटी सेक्टर में एक घुसपैठिया नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर तीन सौ मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में घुस आया था। सेना के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे वहीं ढेर कर दिया। उसके तीन से चार और साथी भी थे जो जान बचाकर भाग खड़े हुए। ये सभी लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी हैं। भाग निकले आतंकियों के क्षेत्र छिपे होने की आशंका में जवानों ने

विज्ञापन

तलाशी अभियान चला रखा है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद पुंछ में घुसपैठ की ये पहली कोशिश है।

सूत्रों ने बताया कि सेना के जवानों ने मंगलवार शाम करीब चार बजे मेंढर क्षेत्र के कृष्णा घाटी सेक्टर में एलओसी पर हलचल देखी। जवानों ने देखा कि तीन से चार आतंकियों का एक गुट भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश कर रहा है। इस पर जवान सतर्क हो गए और उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

घुसपैठियों को मार गिराने के लिए जवानों ने मोर्चा संभाल लिया। जीरो लाइन पार करते हुए जैसे ही एक घुसपैठिया आगे बढ़ा तो जवानों ने उसे ललकारा। इस पर उसने 300 मीटर अंदर भारतीय क्षेत्र में आकर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई ने सेना के जवानों ने उसे वहीं ढेर कर दिया। इसी दौरान उसके अन्य साथी जान बचाने के लिए इधर-उधर भाग खड़े हुए। इस दौरान वे फायरिंग भी करते रहे।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि मारा गया और भाग निकले घुसपैठिया लश्कर-ए-ताइबा के आतंकी हैं। उसका शव शव जीरो लाइन के पास ही पड़ा है। देर रात तक उसकी पहचान नहीं हुई थी। उसके हथियार भी वहीं पड़े बताए जाते हैं।

कृष्णा घाटी सेक्टर में घुसपैठिया ढेर किए जाने की पुष्टि सेना के प्रवक्ता और सेना की व्हाइट नाइट कोर के एक अधिकारी ने भी की है। अधिकारी ने बताया कि जवाबी कार्रवाई में घुसपैठिया मारा गया है। उसके मारे जाने के बाद भी काफी समय तक गोलीबारी जारी रही। सेना ने क्षेत्र में अतिरिक्त जवानों के साथ तलाशी अभियान शुरू किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed