सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   itendra Singh announces establishment of Doppler weather radar at Doda Jammu

जम्मू-कश्मीर को मिला बड़ा तोहफा: अब पहले मिलेगी मौसम की चेतावनी, डोडा में लगेगा डॉप्लर रडार

अमर उजाला, नेटवर्क डोडा Published by: Nikita Gupta Updated Tue, 07 Apr 2026 07:34 PM IST
विज्ञापन
सार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा में डॉप्लर वेदर रडार स्थापित करने की घोषणा की, जिससे मौसम पूर्वानुमान और आपदा प्रबंधन मजबूत होगा।

itendra Singh announces establishment of Doppler weather radar at  Doda Jammu
बैकेंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में डॉप्लर वेदर रडार स्थापित करने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि इससे मौसम की सटीक और रियल-टाइम जानकारी मिलेगी जिससे आपदा से निपटने की तैयारी और बेहतर हो सकेगी।

Trending Videos


डोडा में आयोजित जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने कहा कि इस रडार के जरिए समय रहते चेतावनी जारी की जा सकेगी।

उन्होंने क्षेत्र में कनेक्टिविटी सुधारने के लिए कलोटा से हम्बल तक लिंक रोड और माता देदानी मंदिर तक सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। इससे श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिलेगी और धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में औषधीय और सुगंधित पौधों से जुड़े प्रोजेक्ट्स की भी समीक्षा की गई। मंत्री ने कोटली स्थित पोस्ट-हार्वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट को पूरी तरह चालू करने और इस क्षेत्र में काम कर रहे स्थानीय उद्यमियों को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (पीपीपी) मॉडल के तहत सुविधाएं देने के निर्देश दिए।

इसके अलावा कई सड़क परियोजनाओं और सुरंगों जैसे चैटरगला टनल और सुधमहादेव टनल के कार्यों की भी समीक्षा की गई और उन्हें जल्द पूरा करने के निर्देश दिए गए।

मंत्री ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी सुधार पर जोर देते हुए खाली पदों को जल्द भरने और स्टाफ की कमी दूर करने के लिए ठोस नीति बनाने की बात कही। इस मौके पर उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत तीन सड़कों का उद्घाटन भी किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed