सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Devotees were overwhelmed with emotion upon hearing the story of Lord Bali.

Jammu News: भगवान बलि की कथा सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु

विज्ञापन
Devotees were overwhelmed with emotion upon hearing the story of Lord Bali.
गंग्याल में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम के दौरान आरती करते लोग। स्त्रोत आयोजक - फोटो : Family
विज्ञापन
जम्मू। प्राचीन दुर्गा मंदिर गंग्याल में आयोजित श्रीमद् भागवत महापुराण सप्ताह कथा के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने धार्मिक आस्था और भक्ति का अद्भुत अनुभव किया। कथा के दौरान साध्वी गंगा ने भगवान बलि की कथा का विस्तृत एवं भावपूर्ण वर्णन किया।
Trending Videos

साध्वी गंगा ने बताया कि राजा बलि ने अपने वचन और धर्म का पालन करते हुए भगवान वामन को तीन पग भूमि दान में दी और अपने समर्पण एवं भक्ति से भगवान का विशेष आशीर्वाद प्राप्त किया। इस कथा ने सभी श्रद्धालुओं को त्याग, दान, सत्य और भक्ति के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जम्मू नगर निगम के पूर्व चेयरमैन एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव सतीश शर्मा, मंदिर समिति के प्रधान पूर्ण वर्मा, और अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। श्रद्धालुओं ने साध्वी गंगा के माध्यम से धर्म और आध्यात्मिक शिक्षा प्राप्त की और कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दर्ज कराई। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed