सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   A laser show will be held on the banks of the Tawi River on Baisakhi.

Jammu News: बैसाखी पर तवी तट पर होगा लेजर शो

विज्ञापन
A laser show will be held on the banks of the Tawi River on Baisakhi.
विज्ञापन
- लोकनृत्य, पारंपरिक व्यंजन और तवी किनारे रोशनी का संगम, तैयारियां अंतिम चरण में
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। बैसाखी महोत्सव इस बार डुग्गर संस्कृति की समृद्ध विरासत और आधुनिक तकनीक के अनोखे संगम के रूप में नजर आएगा। स्मार्ट सिटी लिमिटेड की ओर से तवी रिवर फ्रंट पर आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जहां एक ओर पारंपरिक लोकनृत्य और व्यंजनों की खुशबू बिखरेगी, वहीं दूसरी ओर लेजर शो की चमक और पहलवानों का अखाड़ा लोगों का मुख्य आकर्षण केंद्र होगा।
तवी रिवर फ्रंट के कार्यकारी अभियंता अखिल संब्याल का कहना है कि महोत्सव में डोगरी लोक संस्कृति की झलक पेश करने के लिए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी की जा रही है। कलाकार पारंपरिक वेशभूषा में लोकगीत और नृत्य प्रस्तुत करेंगे, जिससे स्थानीय संस्कृति को मंच मिलेगा और इससे दर्शकों को डुग्गर संस्कृति का एक अलग अनुभव प्राप्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही इस दौरान रिवर फ्रंट पर लेजर शो होगा जो लोगों का मुख्य आकर्षण केंद्र रहेगा। रंग-बिरंगी रोशनी और संगीत के संगम से सजे इस शो के जरिए दर्शकों को आधुनिक तकनीक का भी अनूठा अनुभव मिलेगा। उन्होंने कहा कि 12 से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर सफाई, कृत्रिम झील में पर्याप्त मात्रा में पानी के ठहराव सहित अन्य व्यवस्थाओं की तैयारियां जोरों पर है।
रिवर फ्रंट को आकर्षक बनाने के लिए काम तेजी से किया जा रहा है ताकि महोत्सव में आने वाले पर्यटकों और स्थानीय लोगों को यादगार अनुभव मिल सके। कार्यकारी अभियंता ने कहा इस महोत्सव का उद्घाटन जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 12 अप्रैल को करेंगे। वहीं स्थानीय लोगों और व्यापारियों में भी महोत्सव को लेकर खासा उत्साह है। उनका मानना है कि इस तरह के आयोजनों से न केवल डुग्गर संस्कृति को बढ़ावा मिलता है, बल्कि पर्यटन और स्थानीय कारोबार को भी नई गति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed