फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: भट्ठी फटने से फैक्टरी में हड़कंप तीन धमाकों से मची दहशत

विज्ञापन
jammu kashmir news
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कश्मीर इस्पात फैक्टरी में रविवार की शाम भट्ठी फटने से तीन जोरदार धमाके हुए। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज तीन से चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसमान में घने धुएं का गुबार उठने लगा।
विज्ञापन

हादसे के दौरान फैक्टरी में 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले धमाके के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग फैक्टरी के बाहर इकट्ठा हो गए। एक फैक्टरी वर्कर ने बताया कि भट्ठी नीचे की ओर फटने के कारण कई मजदूरों की जान बच गई।
विज्ञापन

अगर भट्ठी ऊपर की ओर फटती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने हादसा भयानक बताया लेकिन कहा कि किसी बड़े जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब ने बताया कि प्राथमिक जांच में मशीन की किसी पाइप के फटने से धमाका हुआ प्रतीत होता है। मामले की तकनीकी टीम से जांच करवाई जा रही है ताकि धमाके के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed