फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: कारगिल विजय दिवस पर वीरों को दी श्रद्धांजलि, युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
jammu kashmir news
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर एकल अभियान के सदस्यों ने विभिन्न क्षेत्रों में कार्यक्रम कर कारगिल युद्ध के अमर बलिदानियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उपस्थित आचार्यों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर देश की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर सैनिकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
वक्ताओं ने कहा कि 26 जुलाई का दिन देशवासियों के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। कारगिल की दुर्गम एवं बर्फीली चोटियों, विशेषकर टाइगर हिल, पर भारतीय सेना के जवानों ने अदम्य साहस, शौर्य और वीरता का परिचय देते हुए दुश्मन को परास्त किया और तिरंगे की आन-बान-शान को कायम रखा। इस युद्ध में भारत के 517 वीर सैनिकों ने मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश कभी नहीं भूल सकता।
विज्ञापन

आचार्यों ने युवाओं से राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और देश सेवा की भावना अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कारगिल के बलिदानियों का त्याग आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा और प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह उनके त्याग और बलिदान को स्मरण रखे तथा राष्ट्र निर्माण में सकारात्मक भूमिका निभाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed