{"_id":"6a666b70b6ddf4dd9b03d1f7","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-10-1-jhs1030-971191-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: भट्ठी फटने से फैक्टरी में हड़कंप तीन धमाकों से मची दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: भट्ठी फटने से फैक्टरी में हड़कंप तीन धमाकों से मची दहशत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाड़ी ब्राह्मणा। औद्योगिक क्षेत्र स्थित कश्मीर इस्पात फैक्टरी में रविवार की शाम भट्ठी फटने से तीन जोरदार धमाके हुए। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। धमाकों की आवाज तीन से चार किलोमीटर दूर तक सुनाई दी। हादसे के बाद आसमान में घने धुएं का गुबार उठने लगा।
हादसे के दौरान फैक्टरी में 20 से 25 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें से कुछ को हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पहले धमाके के बाद कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और बड़ी संख्या में लोग फैक्टरी के बाहर इकट्ठा हो गए। एक फैक्टरी वर्कर ने बताया कि भट्ठी नीचे की ओर फटने के कारण कई मजदूरों की जान बच गई।
अगर भट्ठी ऊपर की ओर फटती तो बड़ा नुकसान हो सकता था। उन्होंने हादसा भयानक बताया लेकिन कहा कि किसी बड़े जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। सूचना मिलते ही बाड़ी ब्राह्मणा पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और निरीक्षण किया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी संदीप सिंह चिब ने बताया कि प्राथमिक जांच में मशीन की किसी पाइप के फटने से धमाका हुआ प्रतीत होता है। मामले की तकनीकी टीम से जांच करवाई जा रही है ताकि धमाके के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।