{"_id":"6a0b7aa0005ddbc9f200a0d2","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-201-1-knt1009-132214-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: आज ही खरीद लें जरूरी दवाएं, कल हड़ताल पर रहेंगे केमिस्ट और ड्रगिस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: आज ही खरीद लें जरूरी दवाएं, कल हड़ताल पर रहेंगे केमिस्ट और ड्रगिस्ट
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Tue, 19 May 2026 02:16 AM IST
विज्ञापन
केमिस्ट दुकानों पर जरूरत की दवाएं खरीदते हुए लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले में कल 670 रिटेलर और 80 दवा होलसेलर हड़ताल पर
ऑनलाइन दवा बिक्री पर सख्त रोक और दुकानों के बाहर छूट के विज्ञापनों पर प्रतिबंध की मांग
कठुआ सहित हीरानगर-मढ़ीन एसोसिएशन ने भी दिया बंद को समर्थन
संवाद न्यूज एजेंसी
कठुआ। जिला केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने बुधवार को आहूत देशव्यापी हड़ताल के समर्थन का ऐलान कर दिया है। ऐसे में कल 670 रिटेल और 80 होलसेल की दवा दुकानें जिला भर में बंद रहेंगी। इससे करोड़ों के व्यवसाय की एक ही दिन में चपत लगने का भी अनुमान है। यह हड़ताल अवैध ई-फार्मेसी संचालन, कॉर्पोरेट कंपनियों द्वारा भारी छूट के जरिए बाजार पर कब्जा करने और दवा व्यापार से जुड़े लंबित मुद्दों के विरोध में की जा रहा है।
जिले की ज्यादातर एसोसिएशन ने मरीजों और आम जन से आग्रह किया है कि यदि वह उनको नियमित रूप से दवाओं का उपयोग करते है तो वे इन दवाओं को मंगलवार को खरीद लें, क्योंकि बुधवार को सभी दवा दुकानें बंद रहेगी और लोगों को दवाएं उपलब्ध नहीं हो पाएंगी। इस संबंध में हीरानगर-मढ़ीन और कठुआ केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन ने पदाधिकारियों से बैठक कर यह निर्णय लिया है। केमिस्ट और ड्रगिस्ट एसोसिएशन कठुआ के अध्यक्ष यशपाल ने बताया कि उनकी मुख्य रूप से तीन मांगे है, जिसको लेकर दवा विक्रेता हडताल पर रहेंगे। उन्होंने ने बताया कि उनकी सरकार से मांग है कि ऑनलाइन माध्यम से दवाओं की बिक्री पर सख्त रोक लगे। उनका कहना है कि बिना पर्याप्त निगरानी के दवाओं की बिक्री से मरीजों के स्वास्थ्य पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। साथ ही इससे स्थानीय दवा व्यापार पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।
इसके अलावा दुकानदार और थोक विक्रेता की मांग है कि दवा दुकानों के बाहर छूट और भारी डिस्काउंट के विज्ञापनों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की है। दवा दुकानदारों का कहना है कि कितनी छूट किस दवा पर देने है यह प्रत्येक दुकानदार का निजी मामला है लेकिन इसके प्रचार प्रसार पर रोक लगनी चाहिए। उनका आरोप है कि वर्तमान में कई लोग नशीली दवाओं की ऑनलाइन बिक्री कर रहे है और ज्यादातर मामलों में दवा की पर्ची किसी ओर मरीज की होती है। इससे स्थानीय प्रशासन स्थानीय दुकानदारों को शक के आधार पर परेशान कर रहे है कि यह नशीली दवाएं स्थानीय विक्रेताओं ने ही बेची हो।
विज्ञापन
कोट
हीरानगर, चड़वाल और मढ़ीन क्षेत्र के मेडिकल स्टोर ने बुधवार को बंद का समर्थन किया है। लिहाजा लोगों से अपील है कि वे अपनी आवश्यक दवाएं पहले ही खरीद लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
- डॉ. करनैल सिंह, अध्यक्ष, हीरानगर मढीन एसोसिएशन

Trending Videos