{"_id":"6a0b7a5eacbb2dd87c071061","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-392-1-bnj1001-100466-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: नहर से बरामद महिला के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: नहर से बरामद महिला के शव की हुई पहचान, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिश्नाह। बिश्नाह की दयोली टिब्बा नहर से बरामद अज्ञात महिला के शव की पहचान हो गई है। महिला का नाम रीता देवी (55) पत्नी जसवंत सिंह निवासी पुरखू कैंप के रूप में हुई है।
रीता देवी की दो बेटियां और एक बेटा है। रीता देवी नगरोटा के एक कॉलेज में काम करती थी और बीते लगभग एक हफ्ते से लापता थी। परिजनों ने संबंधित पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट भी दर्ज करवाई थी। बिश्नाह पुलिस ने शनिवार दोपहर को दयोली टिब्बा नहर से रीता देवी के शव को बरामद कर लिया।
शव की हालत बहुत ज्यादा खराब हो चुकी है। जीएमसी से शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों के हवाले कर दिया गया। मृतक रीता देवी के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार लगभग एक हफ्ते पहले रीता देवी अपने काम पर जाने के लिए घर से निकली थी। रास्ते में रीता देवी द्वारा एक गाड़ी से लिफ्ट ली गई थी। काम से छुट्टी के बाद काफी देर तक जब रीता देवी अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जब रीता देवी के दफ्तर से संपर्क किया तो उनको पता चला कि रीता देवी काम पर पहुंची ही नहीं थी।
विज्ञापन
इसके बाद परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने अपने स्तर पर रीता देवी को ढूंढने की कोशिश की मगर जब वह नहीं मिली तो परिजनों ने संबंधित पुलिस थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
रीता देवी के परिजनों का कहना है कि रीता देवी घर से काम के लिए निकली थी मगर शव कई किलोमीटर दूर बिश्नाह नहर से बरामद हुआ है। इससे उनको अंदेशा है कि रीता देवी की हत्या हुई है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से तुरंत और निष्पक्ष जांच की मांग की है।
बिश्नाह थाना प्रभारी दीपक ठाकुर के अनुसार पुलिस मामले की गंभीरता से पड़ताल कर रही है। महिला की कॉल डिटेल भी खंगाली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Trending Videos