{"_id":"6a0b7a2c81edf83db20ed3ee","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-290-1-pgl1001-101671-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: चिनाब किनारे बसे परगवाल में नहरों में पानी की कमी से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: चिनाब किनारे बसे परगवाल में नहरों में पानी की कमी से किसान परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
परगवाल। कृषि प्रधान क्षेत्र परगवाल में इन दिनों किसान परेशान हैं। चिनाब दरिया के किनारे बसे इस क्षेत्र में नहरों में पानी का बहाव बेहद कम होने से खेती के लिए गंभीर संकट खड़ा हो गया है। धान की पनीरी लगाने का समय तेजी से निकलता जा रहा है लेकिन खेतों तक पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा।
क्षेत्र के अधिकांश किसान सिंचाई के लिए नहरों के पानी पर ही निर्भर हैं। पानी की कमी के कारण किसान खेत तैयार करने और पनीरी लगाने के कार्य में देरी होने की बात कह रहे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पानी की व्यवस्था नहीं हुई तो धान की फसल प्रभावित हो सकती है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
किसान नरेंद्र सिंह, गुलाब सिंह, अजय सिंह ने बताया कि गेहूं की फसल के बाद अब धान की खेती का समय चल रहा है लेकिन नहरों में पर्याप्त पानी न होने से उनकी चिंता लगातार बढ़ रही है। कई किसानों ने प्रशासन और सिंचाई विभाग से जल्द समाधान निकालने की मांग की है।
विज्ञापन
दूसरी ओर सिंचाई विभाग का तर्क था कि नहर के मुहाने पर ही पानी का बहाव काफी कम है, जिस कारण नहरों में पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पा रहा। विभागीय अधिकारियों के अनुसार चिनाब दरिया में पानी का स्तर बढ़ते ही नहरों में भी पानी का बहाव सामान्य हो जाएगा और किसानों को राहत मिलेगी।
फिलहाल किसान आसमान और प्रशासन दोनों की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं ताकि समय रहते खेतों तक पानी पहुंच सके और धान की खेती प्रभावित न हो।

Trending Videos