{"_id":"6a6bafbdceb45133bc0318ea","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-202-1-udh1009-138743-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: श्रावण महोत्सव से पहले डीसी रियासी ने शिवखोड़ी में तैयारियों का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: श्रावण महोत्सव से पहले डीसी रियासी ने शिवखोड़ी में तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पौनी। उपायुक्त रियासी एवं श्री शिवखोड़ी श्राइन बोर्ड के उपाध्यक्ष कुमार अभिषेक ने शिवखोड़ी धाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने टैक्सी स्टैंड, शिवखोड़ी, गौरी भवन, हेलीपैड तथा यात्रा से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण स्थलों का दौरा कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी निर्माण कार्य समयबद्ध एवं निर्धारित गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए ताकि श्रावण महोत्सव के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
उपायुक्त ने शिवखोड़ी भवन से हेलीपैड तक बन रही संपर्क सड़क का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही प्रस्तावित फ्रिस्किंग प्वाइंट का भी जायजा लिया और सुरक्षा संबंधी सभी आधारभूत सुविधाएं महोत्सव शुरू होने से पहले पूर्ण करने को कहा। उन्होंने हेलीपैड के समीप संवेदनशील पहाड़ी हिस्सों की कटिंग, चेन-लिंक फेंसिंग तथा हेलिकॉप्टर सेवाओं के सुरक्षित संचालन के लिए विंड सॉक लगाने के कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश भी दिए।
उन्होंने राम मंदिर से शिवखोड़ी भवन तक यात्रा मार्ग का निरीक्षण कर उसकी मरम्मत एवं सुदृढ़ीकरण को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने को कहा ताकि श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगमता से यात्रा कर सकें। इसके अलावा गौरी भवन के मरम्मत एवं नवीनीकरण कार्य तथा शिव शक्ति भवन के उन्नयन कार्यों की भी समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा में इन्हें पूरा करने के निर्देश दिए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रियासी मुकुंद तिबड़ेवाल और सिविल एवं पुलिस प्रशासन, श्राइन बोर्ड तथा विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उनके साथ मौजूद रहे।