फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Terrorist hideout destroyed Army and SOG recovered rations and other supplies

टूटी आतंकियों की कमर: जंगल में दहशतगर्दों का ठिकाना ध्वस्त, सेना और एसओजी ने बरामद किया राशन व अन्य सामान

Thu, 30 Jul 2026 10:12 PM IST
विकास कुमार माई सिटी रिपोर्टर, मथुरा
माई सिटी रिपोर्टर, मथुरा Published by: विकास कुमार Updated Thu, 30 Jul 2026 10:12 PM IST
सार

तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकाने से दैनिक उपयोग का सामान और खाद्य सामग्री बरामद की, जिससे संकेत मिलता है कि इस स्थान का उपयोग आतंकियों द्वारा अस्थायी रूप से ठहरने और रसद रखने के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन
Terrorist hideout destroyed Army and SOG recovered rations and other supplies
जंगल में आतंकियों का ठिकाना ध्वस्त - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के राजोरी जिले के थन्नामंडी क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए भंगाई के जंगलों में आतंकियों के एक संदिग्ध ठिकाने (हाइडआउट) का भंडाफोड़ किया है।

विज्ञापन

संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सेना की राष्ट्रीय राइफल्स और पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप की संयुक्त टीम ने क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया। अभियान के दौरान घने जंगल में आतंकियों द्वारा इस्तेमाल किए जाने वाले एक संदिग्ध ठिकाने का पता चला, जिसे सुरक्षा बलों ने नष्ट कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

अस्थाई था ठिकाना
तलाशी के दौरान सुरक्षा बलों ने ठिकाने से दैनिक उपयोग का सामान और खाद्य सामग्री बरामद की, जिससे संकेत मिलता है कि इस स्थान का उपयोग आतंकियों द्वारा अस्थायी रूप से ठहरने और रसद रखने के लिए किया जा रहा था।

विज्ञापन

ये सामान हुआ बरामद
बरामद सामान में चावल के दो बैग, मैगी के छह पैकेट, एक चाकू, एक लाइटर, एक प्लास्टिक शीट, एक पुराना कंबल, एक गैस स्टोव, दो मोमबत्तियां और पांच लीटर की एक प्लास्टिक बोतल शामिल है। 
 

पूरे इलाके में तलाशी अभियान
सुरक्षा एजेंसियों ने बरामद सामग्री को अपने कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है। पूरे इलाके में तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि आसपास कहीं और कोई संदिग्ध गतिविधि या आतंकियों की मौजूदगी न हो।

आतंकियों को नेटवर्क कमजोर
सुरक्षा अधिकारियों का कहना है कि राजोरी-पुंछ के सीमावर्ती और वन क्षेत्रों में आतंकवाद विरोधी अभियान लगातार जारी हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। इस कार्रवाई को क्षेत्र में आतंकियों के नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed