{"_id":"69f50d0885345459cf00bf06","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-272-1-raj1001-107143-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: शहर में लगाए नशे के खिलाफ होर्डिंग्स, लोगों को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: शहर में लगाए नशे के खिलाफ होर्डिंग्स, लोगों को किया जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन
राजोरी। जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से प्रोफेसर डॉ. एएस भाटिया प्रिंसिपल गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजोेरी ने नई पहल की है। उन्होंने शहर में नशा मुक्त अभियान के प्रमुख संदेशों के साथ होर्डिंग्स लगाए हैं। यह पहल नशा मुक्त जम्मू-कश्मीर अभियान के तहत चलाए जा रहे 100 दिवसीय अभियान का हिस्सा है।
इसी क्रम में शुक्रवार को गवर्नमेंट बीएससी नर्सिंग कॉलेज, पैरामेडिकल एवं एलाइड हेल्थ साइंसेज (जीएमसी राजोरी) के लगभग 300 विद्यार्थियों ने अपने शिक्षकों के साथ मिलकर राजोरी की सड़कों पर जागरूकता अभियान चलाया। यह अभियान सुबह 9:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किया गया।
छात्रों को विभिन्न समूहों में विभाजित कर शहर के अलग-अलग इलाकों में भेजा गया। यहां उन्होंने सूचना, शिक्षा एवं संचार , जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन संचार गतिविधियों के माध्यम से आम जनता को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया।
अभियान के दौरान विद्यार्थियों ने आम नागरिकों, राहगीरों, स्ट्रीट वेंडर्स, सिविल सोसाइटी के सदस्यों, धार्मिक नेताओं तथा लक्षित एवं संवेदनशील वर्गों को नशे के खतरों से अवगत कराया और उन्हें इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया।
प्रोफेसर डॉ. एएस भाटिया ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल प्रशासन या पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी आवश्यक है।
इस दौरान छात्रों ने लोगों को नशे के कारण होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में जानकारी दी गई।
Trending Videos