{"_id":"69b8746781bab3787a02c9ad","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-274-1-rsp1001-102645-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अरनिया में बारिश और आंधी से बिछी गेहूं की फसल, किसानों को पहुंचा नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अरनिया में बारिश और आंधी से बिछी गेहूं की फसल, किसानों को पहुंचा नुकसान
विज्ञापन
बारिश और तेज हवाओं से बिछी फसल।
- फोटो : arnia news
विज्ञापन
अरनिया। क्षेत्र में रविवार शाम को अचानक बदले मौसम ने क्षेत्र के किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। रविवार रात हुई तेज बारिश और आंधी से खेतों में खड़ी गेहूं की फसल पूरी तरह बिछ गई।
कृषि अधिकारियों ने सोमवार को प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का आकलन किया है। आकलन के दौरान नुकसान मामूली पाया गया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ज्यादातर नुकसान उन खेतों को हुआ है, जहां बारिश से पहले ही सिंचाई हो चुकी थी। इसके अलावा जिन किसानों ने यूरिया का अधिक इस्तेमाल किया है उनकी फसल को भी नुकसान पहुंचा है।
स्थानीय किसान रिंकू कुमार ने बताया कि फसल तैयार होने की दहलीज पर थी, लेकिन प्राकृतिक आपदा ने हमारी कमर तोड़ दी है।किसान संजीव कुमार ने बताया कि 2 एकड़ में गेहूं की फसल बिल्कुल सपाट होकर लेट गई है। इससे फसल की पैदावार को नुकसान होगा।
कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, अगले एक सप्ताह में धूप खिलने पर बिछी फसल दोबारा खड़ी हो जाएगी। विभाग ने किसानों को सलाह दी है कि वे फसलों में जलभराव न होने दें। फसल से पानी की निकासी का तत्काल बंदोबस्त करें।
कृषि अधिकारी अरनिया अनिल कुमार ने बताया कि बारिश और आंधी से कोई भारी नुकसान फसलों को नहीं हो पाया है। हालांकि कुछ फसलों को नुकसान हुआ है। धूप खिलने के बाद नुकसान की आपूर्ति हो जाएगी।
Trending Videos