सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: दबलैहड़ चौक पर पैसेंजर शेड नहीं, यात्री धूप में परेशान

विज्ञापन
jammu kashmir news
विज्ञापन
अरनिया। दबलैहड़ चौक पर पैसेंजर शेड की सुविधा न होने से रोजाना सैकड़ों यात्री परेशान हो रहे हैं। लोग चिलचिलाती धूप में बस का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। क्षेत्र के लोग वर्षों से इस समस्या के समाधान की मांग करते रहे हैं लेकिन प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की।
Trending Videos

स्थानीय निवासी विनोद कुमार ने बताया कि दबलैहड़ चौक से रोजाना सैकड़ों लोग बसों से सफर करते हैं। गर्मी के मौसम में बिना छाया के इंतजार करना स्वास्थ्य के लिए खतरा बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीमावर्ती गांव सई के निवासी यशपाल ने बताया कि भीषण गर्मी में बस का इंतजार करते हुए बच्चे महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित होते हैं। दबलैहड़ चौक पर पैसेंजर शेड की अति जरूरत है। इसका निर्माण कार्य तत्काल होना चाहिए। भाजपा के दबलैहड़ के मंडल अध्यक्ष देवी दिता ने बताया कि पैसेंजर शेड के लिए ग्रामीण विकास विभाग से बात की जाएगी।
सीमावर्ती गांव ब्यासपुर परलाह गांव के निवासी दर्शन कुंडल ने कहा कि पैसेंजर शेड का निर्माण चौक में मौजूद ट्यूबवेल की दीवार के साथ किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed