{"_id":"69922da365495e330a0ff9e0","slug":"jammu-kashmir-news-samba-news-c-289-1-sba1003-110993-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बेहतर भविष्य के लिए पैरेंटिंग और शिक्षा पर संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बेहतर भविष्य के लिए पैरेंटिंग और शिक्षा पर संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
Updated Mon, 16 Feb 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। सांबा जिले के विजयपुर में एक निजी स्कूल में शनिवार को पैरेंट ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इसका उद्देश्य विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावक-विद्यालय सहयोग को मजबूत करना रहा। रिसोर्सपर्सन चांद त्रेहान ने अभिभावकों को बाल विकास, भावनात्मक स्वास्थ्य, सकारात्मक पेरेंटिंग और शैक्षणिक-व्यवहारिक चुनौतियों के प्रबंधन पर मार्गदर्शन दिया।
मुख्य अतिथि यशपाल शर्मा, मुख्य शिक्षा अधिकारी सांबा ने कहा कि बच्चों की दूसरों से तुलना न कर उनकी विशेष क्षमताओं को पहचानना अभिभावकों की जिम्मेदारी है। स्कूल की प्रिंसिपल रजनी चौधरी ने बताया कि मानसिक स्वास्थ्य पर केंद्रित यह पहल जिले में अपनी तरह की पहली कोशिश है, जिससे घर-स्कूल के बीच दूरी कम होगी। संवाद
Trending Videos