सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu Kashmir news

Jammu News: ईको कार में लगी आग, चालक ने ब्रेक लगाकर बचाई सवारियां

संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Mon, 15 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
jammu Kashmir news
विज्ञापन
मानसर मोड़ फ्लाईओवर पर दोपहर को हुआ हादसा

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। मानसर मोड़ फ्लाईओवर पर रविवार दोपहर को ईको कार में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। कार फ्लाईओवर से गुजर रही तो अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हो गया। देखते ही देखते आग ने वाहन को अपनी चपेट में ले लिया।

चालक समेत कार में तीन लोग सवार थे। आग का एहसास होते ही चालक ने तुरंत वाहन को रोका और सभी को कार से बाहर निकाला। सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और अग्निशमन विभाग (फायर ब्रिगेड) को सूचना दी। सूचना मिलते ही संबंधित टीमें मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह जल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed