सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   jammu kashmir news

Jammu News: डोगरा वारियर की तरफ से निकाली गई निमंत्रण रैली

विज्ञापन
jammu kashmir news
फोटो ज्यौडियां से। ज्यौड़ियां।खौड़ में निकाली गई निमांत्रण यात्रा के दौरान उपस्थित नरेंद्र सिं
विज्ञापन
खौड़ में आज धूमधाम से मनाया जाएगा डोगरा शौर्य दिवस, सम्मानित किए जाएंगे मेधावी और समाजसेवी

संवाद न्यूज़ एजेंसी
ज्यौड़ियां। खौड़ कस्बे में महाराजा गुलाब सिंह के 204वें राजतिलक दिवस के उपलक्ष्य में खौड़ के शिव पैलेस, पाडली में 17 जून को भव्य समारोह का आयोजन डोगरा शौर्य दिवस के रूप में किया जा रहा है। इसे लेकर खौड़ में डोगरा वारियर की तरफ से मंगलवार को निमंत्रण रैली निकाली गई। इसके तहत, लोगों से प्रार्थना की गई है कि इस कार्यक्रम में क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग लें।
यह रैली क्षेत्र के गांव मोहल्ले तक गई। रैली के समापन के बाद ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह के नेतृत्व में बैठक का आयोजन भी किया गया। इसमें उपस्थित सभी लोगों की तरफ से कार्यक्रम के सफल आयोजन को लेकर विचार विमर्श किया गया। नरेंद्र सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में क्षेत्र के उन सभी 10वीं तथा 12वीं के छात्रों को महाराजा गुलाब सिंह की तस्वीर देकर सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने परीक्षा परिणामों में 95℅ या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन सभी लोगों को भी सम्मानित किया जाएगा, जिन्होंने समाजसेवा के रूप में क्षेत्र के लिए काम किए हैं। बैठक के दौरान ऑल इंडिया राजपूत भाऊ सभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह ने रोशनी डालते हुए कहा कि पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह ने 17 जून 1822 को अखनूर के जिया पोता घाट पर महाराजा गुलाब सिंह का जम्मू और कश्मीर के महाराजा के रूप में राजतिलक किया था। इसी क्रम में हर साल यह कार्यक्रम अखनूर में आयोजित किया जाता था लेकिन जहां पर सीमावर्ती खौड़ क्षेत्र के अधिकतर लोग नहीं पहुंच पाते थे। इसलिए पिछले साल से खौड़ में कार्यक्रम करने की पहल की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed