{"_id":"6996158cebb57acced07f9b1","slug":"jammu-srinagar-vande-bharat-express-will-run-from-next-week-2026-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: अगले सप्ताह से दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत, ट्रेन शुरू होते ही कनेक्ट हो जाएंगे दोनों 'दरबार'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: अगले सप्ताह से दौड़ेगी जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत, ट्रेन शुरू होते ही कनेक्ट हो जाएंगे दोनों 'दरबार'
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 19 Feb 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
सार
बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया है।
Vande Bharat Train
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कश्मीर घाटी को रेल मार्ग से सीधे शेष भारत से जोड़ने के बाद अब जम्मू से श्रीनगर तक सीधी ट्रेन चलाने की योजना भी परवान चढ़ने जा रही है। बहुप्रतीक्षित वंदे भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत अगले सप्ताह शुरू हो सकती है। इसके लिए जम्मू, कटड़ा और श्रीनगर रेलवे स्टेशनों पर सभी जरूरी इंतजाम और बुनियादी ढांचे का काम पूरा कर लिया है।
Trending Videos
पिछले साल उधमपुर-श्रीनगर-बारामुला रेल लिंक परियोजना के शुरू होने के बाद से ही ट्रेन चलाने की बातें कहीं जा रही थी। गौरतलब है कि पिछले साल इस परियोजना के उद्घाटन के दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने भरोसा दिलाया था कि सितंबर 2025 तक जम्मू-श्रीनगर वंदे भारत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
हालांकि जम्मू रेलवे स्टेशन पर जारी निर्माण कार्य और सुरक्षा कारणों के चलते इसमें देरी हुई। अब पांच महीने की देरी के बाद अगले सप्ताह ट्रेन सेवा शुरू हो सकती है। इससे यात्रियों और पर्यटन उद्योग को सुविधा मिलेगी। अंदरखाने तैयारियां पूरी हैं लेकिन रेलवे प्रशासन आधिकारिक घोषणा के लिए बोर्ड के अंतिम आदेश का इंतजार कर रहा है।
जम्मू रेलवे मंडल के डीआरएम विवेक कुमार ने कहा, हम पूरी तरह तैयार हैं। जम्मू से श्रीनगर तक वंदे भारत चलाने की तैयारी लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक रेलवे बोर्ड से हमारे पास कोई फाइनल अप्रूवल नहीं आया है। बोर्ड की हरी झंडी मिलते ही आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।