Jammu & Kashmir: स्वर्गीय ADDC राज कुमार का घर बनेगा स्मारक-पुस्तकालय, पाकिस्तान की गोलाबारी में चली गई थी जान
राजौरी जिला प्रशासन स्वर्गीय एडीसीसी डॉ. राज कुमार थापा के आवास को सार्वजनिक स्मारक और म्यूजियम कम लाइब्रेरी में बदलने जा रहा है। डॉ. थापा की स्मृति को समर्पित यह पहल लोकसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्श को प्रदर्शित करेगी, ताकि लोग प्रेरणा ले सकें।
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिला प्रशासन स्वर्गीय अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त (एडीडीसी) डॉ. राज कुमार थापा के आवास को एक सार्वजनिक स्मारक और पुस्तकालय में बदलने जा रहा है। डॉ. थापा की 10 मई 2025 को मृत्यु हो गई थी, जब ऑपरेशन सिंदूर के बाद हुई भारत-पाक सीमा पार गोलाबारी के दौरान पाकिस्तान की ओर से दागा गया मोर्टार शेल उनके आवास पर आकर गिरा था।
राजौरी के डिप्टी कमिश्नर (डीसी) अभिषेक शर्मा ने कहा कि 'पूर्व एडीसीसी डॉ. राज कुमार थापा 10 मई 2025 को सीमा पार गोलाबारी में शहीद हो गए थे। उनके आवासीय परिसर को म्यूजियम कम लाइब्रेरी में बदलना एक पहल है। जिला विकास परिषद के सहयोग से हमने इस परियोजना की शुरुआत की है।'
#WATCH | Rajouri, J&K: The District Administration of Rajouri is going to transform the residence of the late Additional District Development Commissioner (ADDC), Dr Raj Kumar Thapa, into a public memorial and library. Dr Thapa lost his life on 9th May 2025, after a mortar shell… pic.twitter.com/61KriyBH4A
— ANI (@ANI) February 19, 2026
उन्होंने कहा कि म्यूजियम लाइब्रेरी के माध्यम से यह दिखाया जा सके कि एक लोकसेवक किस तरह अपने कर्तव्यों का पालन करता है और राष्ट्र सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देकर भी आदर्श बनता है।
जब यह म्यूजियम तैयार हो जाएगा, तो यहां लोग आएं। सिर्फ राजौरी ही नहीं, बल्कि पूरे जम्मू कश्मीर और देशभर से लोग यहां आकर इसे देखें। यह केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक ऐसी स्मृति है जो सभी को जोड़ती है।