{"_id":"6a5a8cf09f054eee4f036cdf","slug":"jcb-stolen-from-uttarbahani-recovered-unclaimed-in-bishnah-area-samba-news-c-392-1-bnj1001-100566-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उत्तरबहनी से चोरी जेसीबी बिश्नाह क्षेत्र में लावारिस बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उत्तरबहनी से चोरी जेसीबी बिश्नाह क्षेत्र में लावारिस बरामद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरबहनी पुल निर्माण स्थल से जेसीबी चोरी, बिश्नाह में लावारिस बरामद
रात के अंधेरे में अनुभवी चालक के जरिये ले गए मशीन, मोबाइल कॉल से खुला मामला
पुरमंडल पुलिस ने शुरू की जांच, लोगों ने चोर गिरोह पर सख्त कार्रवाई की मांग उठाई
फोटो परिचय: बिश्नाह में चोरी कर लाई गई जेसीबी की जांच करती पुलिस। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल/बिश्नाह। उत्तरबहनी में चल रहे पुल निर्माण कार्य के दौरान निर्माण स्थल से एक जेसीबी मशीन चोरी हो गई। पुरमंडल पुलिस की तत्परता से मशीन को बिश्नाह क्षेत्र से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और चोरी में शामिल लोगों की पहचान करने के प्रयास तेज कर दिए हैं।
उत्तरबहनी में पुल निर्माण कार्य के लिए लगी जेसीबी मशीन को शनिवार रात चोर खींच ले गए। बताया जा रहा है कि चोर मशीन को चलाने के लिए अनुभवी चालक की मदद लेकर होंगे। जिससे बिना किसी संदेह के जेसीबी को निर्माण स्थल से निकाल लिया गया।
बताया जाता है कि बाद में चोर किसी कारणवश बिश्नाह क्षेत्र में सड़क किनारे जेसीबी को छोड़कर फरार हो गए। इसी दौरान किसी व्यक्ति ने मशीन पर लिखे मोबाइल नंबर पर किसी कार्य के सिलसिले में संपर्क किया। फोन जेसीबी मालिक के पास पहुंचा तो वह यह जानकर हैरान रह गया कि उसकी मशीन उत्तरबहनी की बजाय बिश्नाह में खड़ी है।
विज्ञापन
मालिक ने तुरंत चालक से संपर्क कर मशीन के बारे में जानकारी ली। चालक जब निर्माण स्थल पर पहुंचा तो वहां जेसीबी गायब मिली। इसके बाद पूरे मामले की सूचना पुरमंडल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के दौरान बिश्नाह से जेसीबी मशीन बरामद कर ली। पुलिस ने मशीन को अपने कब्जे में लेकर चोरी के मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आरोपियों की तलाश की जा रही है।
चोर करीब 30 किलोमीटर तक ले गए जेसीबी मशीन
इधर, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि पुरमंडल क्षेत्र में लगातार चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। हालांकि पुलिस ने हाल के दिनों में कई चोरी के मामलों का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार भी किया है, लेकिन इसके बावजूद चोरों के हौसले कम नहीं हो रहे हैं। आखिर कैसे चोर करीब 30 किलोमीटर तक मशीन ले गए और पुलिस आंख बंद किए बैठी रही।
स्थानीय लोगों ने की चोरों का पर्दाफाश करने की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में सक्रिय चोरी करने वाले गिरोह का पूरी तरह पर्दाफाश किया जाए और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। उनका कहना है कि इतनी बड़ी चोरी स्थानीय सहयोग के बिना संभव नहीं हो सकती। इसलिए चोरी में सहयोग करने वाले स्थानीय लोगों की भी पहचान कर उन्हें कानून के दायरे में लाया जाए, ताकि क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।