{"_id":"6a5a8e9b31d4106d5c0269a5","slug":"mla-inspects-grid-station-over-power-outages-in-akhnoor-issues-instructions-for-load-balancing-samba-news-c-268-1-akb1001-101949-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: अखनूर में बिजली कटौती पर विधायक का ग्रिड स्टेशन में निरीक्षण, लोड संतुलन के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: अखनूर में बिजली कटौती पर विधायक का ग्रिड स्टेशन में निरीक्षण, लोड संतुलन के दिए निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज
अखनूर। क्षेत्र में लगातार हो रही बिजली कटौती से लोगों को हो रही परेशानी के बीच विधायक मोहन लाल ने शुक्रवार को अखनूर ग्रिड स्टेशन का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने बिजली आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कहा कि उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विधायक को बताया कि अखनूर कस्बे की बिजली आपूर्ति सिटी-1 और सिटी-2 फीडर के माध्यम से की जा रही है। वर्तमान में सिटी-1 फीडर पर लगभग 450 एम्पीयर का अधिकतम लोड है, जबकि सिटी-2 पर अधिकतम 175 एम्पीयर लोड है। इस असंतुलन के कारण सिटी-1 क्षेत्र में बार-बार ट्रिपिंग और बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है।
विधायक ने अधिकारियों को दोनों फीडरों पर लोड का समान वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि तकनीकी खामियों को प्राथमिकता के आधार पर दूर किया जाए, ताकि शहर के किसी भी हिस्से के साथ भेदभाव न हो और सभी उपभोक्ताओं को समान रूप से बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। निरीक्षण में अभियंता नरिंदर शर्मा, अभियंता विशाल उत्तम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कालाकोट के अतिरिक्त लोड से प्रभावित हो रही अखनूूर की बिजली
समीक्षा के दौरान यह तथ्य भी सामने आया कि कालाकोट लाइन का अतिरिक्त लोड अखनूर ग्रिड स्टेशन पर आने से भी बिजली व्यवस्था प्रभावित हो रही है। इस मुद्दे को गंभीर बताते हुए विधायक ने ट्रांसमिशन के प्रभारी मुख्य अभियंता हबीब चौधरी से जल्द उच्चस्तरीय बैठक बुलाने को कहा। निर्देश दिया कि बैठक में बिजली विभाग के सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहें, ताकि तकनीकी समस्याओं का स्थायी समाधान निकालकर क्षेत्रवासियों को बार-बार की बिजली कटौती से राहत दिलाई जा सके।
फोटो परिचय : अखनूर ग्रिड स्टेशन का निरीक्षण करते विधायक मोहन लाल। संवाद