सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   ju, protest, fees demand

Jammu News: धरने के बाद कुलपति और मुख्यमंत्री का पुतला फूंका, फीस वृद्धि का विरोध जारी

विज्ञापन
ju, protest, fees demand
कुलपति और मुख्यमंत्री का पुतला दहन करते एबीवीपी कार्यकर्ता     स्रोत - एबीवीपी
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि के खिलाफ एबीवीपी का विरोध जारी है। कई दिन से चल रहे धरने के बीच मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने कुलपति और मुख्यमंत्री का पुतला फूंककर विरोध जताया।


छात्रों ने नारेबाजी करते हुए फीस वृद्धि तुरंत वापस लेने की मांग उठाई। एबीवीपी के जम्मू विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष अमित सडोत्रा ने कहा कि छात्रों की मांगों को लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है। शिक्षा इतनी महंगी नहीं होनी चाहिए कि आम परिवारों के बच्चों के लिए परेशानी खड़ी हो जाए। कार्यकर्ता जयवर्धनी सिंह परिहार ने कहा कि फीस वृद्धि को लेकर छात्रों में नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने विवि प्रशासन से फैसले पर दोबारा विचार और छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत शुरू करने की मांग की। परिहार ने चेतावनी दी कि यदि विवि ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed