{"_id":"69956002efab75737701ac69","slug":"katra-closed-today-due-to-ropeway-project-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोपवे परियोजना को लेकर आज कटड़ा बंद: माता वैष्णो देवी मार्ग प्रभावित, घोड़ों और पालकी की सेवाएं बाधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोपवे परियोजना को लेकर आज कटड़ा बंद: माता वैष्णो देवी मार्ग प्रभावित, घोड़ों और पालकी की सेवाएं बाधित
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: निकिता गुप्ता
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:15 PM IST
विज्ञापन
सार
ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना के विरोध में संघर्ष समिति के आह्वान पर कटड़ा बुधवार को पूरी तरह बंद।
कटड़ा बंद
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
ताराकोट-सांझीछत रोपवे परियोजना के विरोध में संघर्ष समिति द्वारा घोषित कटड़ा बंद का बुधवार को असर देखने को मिला। कटड़ा बंद के चलते शहर का हर व्यावसायिक काम प्रभावित रहा।
Trending Videos
माता वैष्णो देवी दर्शन के लिए आए श्रद्धालुओं को भक्ति की आवाज सुनने को मिली, लेकिन कटड़ा में रोपवे के खिलाफ विरोध की गूंज भी स्पष्ट रूप से सुनाई दी। व्योपार मंडल और विभिन्न सामाजिक संगठनों ने संघर्ष समिति का समर्थन करते हुए बंद को सफल बनाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी कटड़ा पूरी तरह से बंद रही, वहीं मां वैष्णो देवी के मार्ग पर घोड़ों और पालकी की सुविधा भी बाधित रही। प्रशासन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन