{"_id":"66a733e68d6576125607994c","slug":"ladakh-sonam-wangchuk-said-if-the-center-does-not-call-for-talks-then-to-start-hunger-strike-again-2024-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"लद्दाख : सोनम वांगचुक बोले- केंद्र ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 15 से फिर शुरू करेंगे भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लद्दाख : सोनम वांगचुक बोले- केंद्र ने वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो 15 से फिर शुरू करेंगे भूख हड़ताल
Mon, 29 Jul 2024 11:47 AM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लद्दाख
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू/लद्दाख
Published by: गुलशन कुमार
Updated Mon, 29 Jul 2024 11:47 AM IST
सार
सोनम वांगचुक ने केंद्र को चेतावनी दी है कि यदि सरकार लद्दाख को राज्य का दर्जा और सांविधानिक संरक्षण की मांगों पर बातचीत के लिए लद्दाख के अधिकारियों को आमंत्रित नहीं करती है तो वह स्वतंत्रता दिवस पर 28 दिनों का उपवास शुरू करेंगे।
विज्ञापन
सोनम वांगचुक (फाइल)
- फोटो : एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक ने केंद्र को चेतावनी दी है कि यदि सरकार लद्दाख को राज्य का दर्जा और सांविधानिक संरक्षण की मांगों पर बातचीत के लिए लद्दाख के अधिकारियों को आमंत्रित नहीं करती है तो वह स्वतंत्रता दिवस पर 28 दिनों का उपवास शुरू करेंगे।
विज्ञापन
एक समाचार एजेंसी को दिए साक्षात्कार में वांगचुक ने कहा कि शीर्ष निकाय, लेह (एबीएल) और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) ने पिछले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मांगों का एक ज्ञापन सौंपा था। उम्मीद है कि अब वे हमारे नेताओं को बातचीत के लिए आमंत्रित करेंगे। इससे पहले 27 मार्च को, वांगचुक ने 21 दिन की अपनी भूख हड़ताल खत्म की थी।
विज्ञापन