{"_id":"6a2686cff411fdca5e04d875","slug":"lg-manoj-sinha-visited-the-mubarak-mandi-heritage-complex-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu: मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, प्राचीन मंदिर को हुए नुकसान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स पहुंचे एलजी मनोज सिन्हा, प्राचीन मंदिर को हुए नुकसान का लिया जायजा
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 08 Jun 2026 02:39 PM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का दौरा कर प्राचीन मंदिर को हुए नुकसान और चल रहे पुनर्स्थापना कार्यों का जायजा लिया।
मुबारक मंडी में वीरवार को गदाधारी मंदिर की दीवार का ढहा हिस्सा।
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सोमवार को जम्मू के पुराने शहर स्थित मुबारक मंडी हेरिटेज कॉम्प्लेक्स का दौरा किया और इसके पास स्थित प्राचीन मंदिर को हुए नुकसान का निरीक्षण किया।
Trending Videos
इस दौरान उनके साथ मुख्य सचिव अटल डुल्लू भी मौजूद रहे। एलजी ने कॉम्प्लेक्स और मंदिर में चल रहे पुनर्स्थापना और संरक्षण कार्यों की समीक्षा की।
हाल ही में 4 जून को भारी बारिश के बाद करीब 200 साल पुराने गदाधर मंदिर की दीवार का एक हिस्सा ढह गया था, जिससे स्थानीय लोगों में चिंता बढ़ गई थी। लोगों ने इसके लिए आसपास चल रहे निर्माण और खुदाई कार्य को जिम्मेदार ठहराया था। मुख्य सचिव अटल डुल्लू ने जानकारी दी कि हेरिटेज कॉम्प्लेक्स में 11 इमारतों का नवीनीकरण कार्य चल रहा है, जिनमें से 9 से 10 परियोजनाएं मार्च 2027 तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि परियोजना के तहत 144.15 करोड़ की लागत से विभिन्न विकास और संरक्षण कार्य किए जा रहे हैं। साथ ही यहां पार्किंग, लाइट एंड साउंड शो और अन्य पर्यटक सुविधाएं विकसित करने की योजना भी है। मुबारक मंडी परिसर डोगरा शासकों का ऐतिहासिक निवास रहा है और इसे 2005 में संरक्षित स्मारक घोषित किया गया था।