सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   India alliance meeting in Delhi today

Jammu Kashmir: इंडिया गठबंधन की दिल्ली में बैठक आज, दाछिगाम बैठक में कांग्रेस को न बुलाने से बढ़ा है मनमुटाव

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Mon, 08 Jun 2026 01:05 PM IST
विज्ञापन
सार

दिल्ली में होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कांग्रेस के साथ बढ़े मनमुटाव को कम करने और संबंध सुधारने की कोशिश करेंगे।

India alliance meeting in Delhi today
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

श्रीनगर के दाछिगाम नेशनल पार्क में आयोजित सत्ता पक्ष की बैठक में कांग्रेस को आमंत्रित न किए जाने से पैदा हुए राजनीतिक मनमुटाव को मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला अब दिल्ली में साधने की कोशिश करेंगे। सोमवार को होने वाली इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने पहुंचे उमर अब्दुल्ला ने कांग्रेस के साथ संबंधों को लेकर सकारात्मक संकेत दिए हैं।

Trending Videos


बैठक में देशभर के विपक्षी दल केंद्र सरकार के खिलाफ आगामी रणनीति पर चर्चा करेंगे, जिसका असर जम्मू-कश्मीर की राजनीति पर भी पड़ सकता है। प्रदेश में भविष्य में पंचायत और निकाय चुनाव होने हैं, ऐसे में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और कांग्रेस के गठबंधन पर सभी की नजरें टिकी हैं। दिल्ली रवाना होने से पहले उमर ने कहा कि प्रदेश सरकार मंत्रिमंडल में कांग्रेस को एक स्थान देने के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस नेतृत्व जिस विधायक का नाम सुझाएगा, उसे अगले ही दिन मंत्री बना दिया जाएगा। यह भी कहा कि सत्ता पक्ष की होने वाली अगली बैठक में कांग्रेस को भी आमंत्रित किया जाएगा। कांग्रेस लंबे समय से एनसी की कथित बेरुखी व सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर असंतोष जताती रही है। पार्टी के कुछ नेताओं ने गठबंधन से समर्थन वापसी तक की चेतावनी दी थी। ऐसे में दिल्ली में उमर और राहुल गांधी के बीच संभावित बातचीत के बाद प्रदेश में कांग्रेस नेताओं की नाराजगी कम होने की उम्मीद जताई जा रही है।

विज्ञापन

इंडिया गठबंधन में साथ, पर कश्मीर की राजनीति में एनसी-पीडीपी धुर विरोधी
जम्मू-कश्मीर की राजनीति में नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) एक-दूसरे के प्रमुख धुर विरोधी हैं। इसके बावजूद दोनों दल इंडिया गठबंधन की बैठक में एक ही मंच साझा करेंगे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती भी बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली पहुंची हैं। दोनों नेता गठबंधन की भविष्य की रणनीति पर चर्चा करेंगे, हालांकि प्रदेश की राजनीति में दोनों दलों के बीच प्रतिस्पर्धा और विरोध जारी रहने की संभावना है। हाल ही में अवंतिपोरा में निर्माणाधीन एम्स की समीक्षा को लेकर महबूबा मुफ्ती और सत्ता पक्ष के बीच विवाद सुर्खियों में है।

चुनाव परिणामों से सबक लेकर बनेगी आगे की रणनीति
सीएम उमर इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा ले रहे हैं। हाल ही में पांच राज्यों में हुए चुनावों, विशेषकर पश्चिम बंगाल व असम के परिणामों पर बैठक में चर्चा होगी। इन राज्यों में भाजपा को बड़ी जीत मिली है। इन अनुभवों के आधार पर पूरे देश के लिए नई रणनीति तैयार की जाएगी। प्रदेश में आगामी चुनावों और पूर्ण राज्य के दर्जे के मुद्दे पर एनसी अपना रुख स्पष्ट कर चुकी है और उसी पर कायम रहेगी।-रतन लाल गुप्ता, प्रांतीय अध्यक्ष, एनसी

गठबंधन के हर फैसले के साथ रहेगी पीडीपी
पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती इंडिया गठबंधन की बैठक में हिस्सा लेने के लिए दिल्ली गई हैं। पीडीपी गठबंधन का हिस्सा है और बैठक में लिए जाने वाले हर निर्णय के साथ खड़ी रहेगी। पार्टी फिलहाल जम्मू-कश्मीर में भविष्य में होने वाले पंचायत और निकाय चुनावों की तैयारियों पर विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। -रजत रंधावा, प्रवक्ता, पीडीपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed