{"_id":"6a25dbf0500806e8350517f8","slug":"political-news-jammu-news-c-10-jmu1062-932746-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा : सत शर्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के खिलाफ समाज को एकजुट होना होगा : सत शर्मा
विज्ञापन
श्रीराम मंदिर परिसर में सफाई करते सत शर्मा व अन्य स्रोत - भाजपा
- फोटो : मनीष शर्मा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
- बख्शी नगर में जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी, लोगों को दिलाई शपथ
अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। नशे के खिलाफ पूरे समाज को मिलकर आगे आना होगा। परिवार, स्कूल-कॉलेज, सामाजिक संगठन और सरकारी एजेंसियां साथ मिलकर काम करेंगी तभी युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाया जा सकेगा। यह बातें भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सत शर्मा ने बख्शी नगर में जागरूकता रैली को दिखाई हरी झंडी दिखाते हुए कहीं।
रविवार को बख्शी नगर स्थित श्रीराम मंदिर समिति ने नशे को न कहें अभियान के तहत रैली निकाली। सत शर्मा ने कार्यक्रम की शुरुआत मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान से की। उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया। उपस्थित लोगों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। भाजपा महिला मोर्चा और सहकारिता प्रकोष्ठ ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नशा विरोधी रैली में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों, युवाओं, स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। माैके पर श्रीराम मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रांत गुप्ता, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जोरावर सिंह जम्वाल भी मौजूद रहे।
Trending Videos