{"_id":"6a2653e2c128c0dfaf0036c8","slug":"driver-from-pampore-killed-after-truck-overturns-on-nh-44-at-nachlana-ramban-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"कश्मीर से जम्मू जा रहा ट्रक हादसे का शिकार: NH-44 पर पलटा ट्रक, पंपोर के चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कश्मीर से जम्मू जा रहा ट्रक हादसे का शिकार: NH-44 पर पलटा ट्रक, पंपोर के चालक की मौके पर मौत
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: Nikita Gupta
Updated Mon, 08 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर रामबन जिले के नचनला क्षेत्र में एक कैंटर ट्रक पलटने से उसके चालक मोहम्मद जफर की मौके पर ही मौत हो गई।
नचनला में NH-44 पर ट्रक पलटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-44) पर सोमवार सुबह रामबन जिले के बनिहाल तहसील के नचनला क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई।
Trending Videos
अधिकारियों के अनुसार कैंटर ट्रक (पंजीकरण संख्या JK02DU-9275) कश्मीर से जम्मू की ओर जा रहा था। नचनला के पास अचानक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक की पहचान मोहम्मद जफर पुत्र मोहम्मद कासिम निवासी पंपोर के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और कार्रवाई शुरू कर दी गई।