फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Matador carrying children from the Veerangana project overturns 30 injured

जम्मू में बड़ा हादसा: ‘वीरांगना’ प्रोजेक्ट के बच्चों से भरी मेटाडोर पलटी, 30 घायल, दो की हालत नाजुक

Sun, 09 Aug 2026 11:14 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू Published by: Akash Dubey Updated Sun, 09 Aug 2026 11:14 PM IST
सार

रविवार रात शहर के पुल पर मेटाडोर पलटने से ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के 30 बच्चे घायल हुए, दो की हालत नाजुक है। उन्हें जीएमसी जम्मू में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
Matador carrying children from the Veerangana project overturns 30 injured
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के सामने फ्लाईओवर पर रविवार रात करीब सवा नौ बजे बच्चों से भरी मेटाडोर पलट गई। मेटाडोर में ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के तहत तीन महीने का प्रशिक्षण पूरा करने वाले 30 बच्चे सवार थे। ये मुबारक मंडी से वापस जेडीए हॉस्टल लौट रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया जिसमें सभी बच्चों को चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया। दो बच्चों की हालत नाजुक है।

विज्ञापन

शक्ति उद्घोष फाउंडेशन ने सेवा भारती और एनएचपीसी के सहयोग से ‘प्रोजेक्ट वीरांगना’ के तहत कार्यक्रम करवाया। स्वतंत्रता दिवस से पहले रविवार को प्रशिक्षण पूरा होने पर बाहु फोर्ट से मुबारक मंडी तक तिरंगा रैली निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में प्रशिक्षु शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रैली के बाद बच्चों को मेटाडोर से जेडीए हॉस्टल वापस ले जाया जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मेटाडोर की रफ्तार तेज थी। हालांकि हादसे का वास्तविक कारण अभी स्पष्ट नहीं है। चोटिल बच्चों को गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया जहां दो की हालत नाजुक बताई गई। शेष को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। उनके परिजन को भी सूचना दे दी गई।

विज्ञापन

जोरदार आवाज से मची अफरा-तफरी
हादसे के बाद मेटाडोर के शीशे टूटकर सड़क पर बिखर गए। जोरदार आवाज सुनकर फ्लाईओवर से गुजर रहे वाहन चालक रुक गए और बचाव कार्य में मदद की। पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी गई। हादसे के बाद चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए। कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। बाद में पुलिस ने मेटाडोर को सड़क से हटाकर यातायात सुचारु कराया। पुलिस हादसे के कारणों और चालक की तलाश में जुट गई है। बस स्टैंड पुलिस स्टेशन के एसएचओ अश्वनी शर्मा ने कहा कि घायल बच्चों को उपचार के लिए जीएमसी पहुंचा दिया है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed