Amarnath yatra 2026: अमरनाथ यात्रा से पहले 18 जगहों पर मॉक ड्रिल, बर्फीले इलाकों में भी चला रेस्क्यू अभ्यास
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को परखने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने यात्रा मार्गों पर 18 प्रमुख स्थानों पर मॉक रेस्क्यू ड्रिल आयोजित की।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों को मजबूत करने के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस ने रविवार को यात्रा मार्गों पर 18 प्रमुख और ऊंचाई वाले स्थानों पर मॉक रेस्क्यू ड्रिल का आयोजन किया। यह अभ्यास पवित्र गुफा की ओर जाने वाले पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर किया गया।
इन ड्रिल्स का उद्देश्य आपात स्थिति में रेस्क्यू टीमों की तैयारी और प्रतिक्रिया क्षमता की जांच करना था। इनमें जम्मू-कश्मीर पुलिस, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सीआरपीएफ की 45 विशेष पर्वतीय रेस्क्यू टीमें शामिल रहीं।
यह अभ्यास 48 किलोमीटर लंबे पहलगाम मार्ग और 14 किलोमीटर लंबे बालटाल मार्ग पर किया गया, जहां कई स्थान अभी भी बर्फ से ढके हुए हैं। ड्रिल के दौरान भूस्खलन, अचानक बाढ़, मेडिकल इमरजेंसी और अन्य आपदाओं से निपटने की तैयारियों का परीक्षण किया गया।
अधिकारियों ने बताया कि चंदनवारी, पिस्सू टॉप, शेषनाग, पंजतरणी, डोमाइल और पवित्र गुफा सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर एक साथ अभ्यास किया गया। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कहा कि इस अभ्यास से सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय, संचार प्रणाली और बचाव उपकरणों की कार्यक्षमता का भी मूल्यांकन किया गया।