Jammu: आसमान से बरस रही आग, रोज जले रहे 40 से ज्यादा ट्रांसफार्मर, एसी-कूलर का बढ़ा दबाव; लोग परेशान
जम्मू संभाग में भीषण गर्मी और बढ़ते बिजली लोड (1650 मेगावाट से अधिक) के कारण रोजाना 40 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल रहे हैं, बिजली आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। लगातार बिजली कटौती से कई इलाकों में पानी का संकट गहरा गया है और लोग रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने में परेशान हो रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीषण गर्मी में भी बिजली ढांचा हांफ रहा है। कभी विभाग की ओर से मरम्मत कार्य को लेकर कट लगाए जा रहे हैंं तो कभी अधिक हीट के कारण ट्रांसफार्मर जवाब दे रहे हैं। जम्मू संभाग में पीक सीजन में बिजली लाेड 1650 मेगावाट पार कर गया है। ऐसे में प्रतिदिन 40 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जल रहे हैं। घंटों बिजली गुल होने से पानी का संकट बढ़ गया है। लोगों के लिए रोजमर्रा के काम निपटाना मुश्किल हो चुका है।
बुधवार को हालात ऐसे रहे कि बिश्नाह, अखनूर, आरएस पुरा, अरनिया सहित आसपास इलाकों में 20 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले। गंग्याल, बंधुरख, नरवाल, बठिंडी, मझीन, रूपनगर, तालाब तिल्लो सहित कई इलाकों में 18 से ज्यादा ट्रांसफार्मर जले। सबसे ज्यादा परेशानी दोपहर में हुई। बंद पंखों व एसी के बीच लोगों को पसीने से तरबतर होना पड़ा। कई इलाकों में पानी के लिए हाहाकार मच गया।जानीपुर, रूपनगर, बनतालाब, मुट्ठी, तालाब तिल्लो, रिहाड़ी, लखदाता बाजार, जुलाखा मोहल्ला, उस्ताद मोहल्ला, सिद्दड़ा, कासिम नगर, शेख नगर में जल संकट रहा। लोगों ने प्यास बुझाने के लिए सरकारी टैंकर मंगवाने के लिए कॉल की मगर सुविधा नहीं मिली। निजी टैंकर हायर कर काम निपटाए गए।
600 में 250 ट्रांसफार्मर रह गए रिजर्व
सूत्रों के अनुसार बिजली निगम के पास 600 ट्रांसफार्मर रिजर्व हैं। इनमें 350 से ज्यादा ट्रांसफार्मर का प्रयोग हो चुका है। आने वाले सप्ताह में स्टाक खत्म हो सकता है। फिलहाल वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की मरम्मत पर दिन-रात काम चल रहा है। लोड बढ़ने के कारण तार, कंडक्टर भी जल रहे हैं। रात में एसी व कूलर का अधिक प्रयोग होने से बिजली का ढांचा दबाव नहीं झेल पा रहा। अधिकारियों ने लोगों को सलाह दी है कि घर में अलग-अलग के बजाय एक ही एसी का प्रयोग करे। इससे लोड नियंत्रित रहेगा। निर्बाध बिजली मिलेगी।
तापमान बढ़ने के कारण समस्या आ रही है। ट्रांसफार्मर बदले जाहे हैं। लोगों को जरूरत के हिसाब से बिजली का प्रयोग करना चाहिए।- सरदारी लाल, एक्सईएन, बिजली निगम