{"_id":"69c993cf003433e73309cc69","slug":"need-for-bus-service-samba-news-c-10-1-jam1005-871946-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: बस सेवा की दरकार, यात्री छतों पर सवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: बस सेवा की दरकार, यात्री छतों पर सवार
विज्ञापन
विज्ञापन
ओवरलोड मेटाडोर बनी खतरा, पुरमंडल–विजयपुर रूट पर यात्री परेशान
बीते सात माह से सीधी बस सेवा बंद, लोगों को पैदल या लिफ्ट का ही सहारा
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। पुरमंडल से विजयपुर तक मेटाडोर सेवा इन दिनों यात्रियों के लिए परेशानी और खतरे का कारण बनी हुई है। खासकर शाम के वक्त मेटाडोर में अत्यधिक भीड़ हो रही है। इससे यात्रियों को मजबूरन छतों पर बैठकर सफर करना पड़ रहा है। यह न केवल नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि पुरमंडल से सांबा होते हुए विजयपुर तक मेटाडोर सेवा पिछले सात महीनों से बंद है। यात्रियों को सीधी सुविधा नहीं मिलने से उन्हें विजयपुर से उत्तरवाहिन और फिर पुरमंडल तक पैदल या लिफ्ट लेकर पहुंचना पड़ता है।
यात्रियों का कहना है कि रोज कामकाज, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आने-जाने में उन्हें दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से बुजुर्गों, महिलाओं और छात्रों के लिए यह स्थिति और भी कठिन हो गई है।
पूर्व सरपंच जोगिंदर शर्मा, राजेश कुमार, गोविंद राम ध्यान सिंह हेमराज ने प्रशासन से मांग की है कि पुरमंडल से विजयपुर तक मेटाडोर सेवा को जल्द बहाल किया जाए। साथ ही ओवरलोडिंग पर भी सख्त कार्रवाई की जाए।
-- -- --
किसी भी मार्ग पर ओवरलोडिंग की अनुमति नहीं है। अगर ऐसा हो रहा है तो कार्रवाई करेंगे। पुरमंडल से विजयपुर रूट पर अगर लोग मांग करते हैं तो दोबारा मेटाडोर सेवा शुरू की जाएगी।
- कुलदीप सिंह, एआरटीओ, सांबा
Trending Videos