सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Omar refuse to cut inaugural ribbon in tricolour stripes

Srinagar: उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे रंग की रिबन काटने से किया इनकार, वायरल हुआ सीएम का रिएक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Nikita Gupta Updated Wed, 15 Apr 2026 01:56 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रीनगर के कश्मीर हाट में आयोजित ‘नो योर आर्टिजन्स’ कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने तिरंगे रंग की रिबन काटने से इनकार कर दिया। उन्होंने रिबन को खोलकर आयोजकों को सम्मानपूर्वक लौटाया।

Omar refuse to cut inaugural ribbon in tricolour stripes
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को श्रीनगर में एक कार्यक्रम के उद्घाटन के दौरान एक अनोखा रुख अपनाया। वह कश्मीर हाट में आयोजित नो योर आर्टिजन्स कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

Trending Videos


उद्घाटन के समय जब उनके सामने तिरंगे के रंगों (केसरिया, सफेद और हरा) वाली रिबन काटने के लिए रखी गई तो मुख्यमंत्री ने इसे काटने से इनकार कर दिया। उन्होंने रिबन को खोलकर आयोजकों को वापस देते हुए कहा कि इसे सम्मान के साथ रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पूरा घटनाक्रम कैमरों में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो गया। इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी, सलाहकार नासिर असलम वानी और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इसके बाद कार्यक्रम की प्रक्रिया सामान्य रूप से जारी रही और मुख्यमंत्री ने कश्मीर हाट में अन्य गतिविधियों में हिस्सा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed