{"_id":"6a7e29ec56cbe346d10b6647","slug":"parents-threaten-to-launch-a-protest-if-vacant-lecturer-posts-are-not-filled-soon-samba-news-c-398-1-pmd1001-779-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: लेक्चरर के खाली पद जल्द न भरने पर अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: लेक्चरर के खाली पद जल्द न भरने पर अभिभावकों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुरमंडल हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों की भारी कमी से बच्चों की पढ़ाई चौपट होने पर आक्रोश
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरमंडल। सरकारी हायर सेकेंडरी स्कूल में शिक्षकों एवं लेक्चररों की कमी के चलते विद्यार्थियों की पढ़ाई-लिखाई प्रभावित हो रही है। अभिभावकों ने खाली पद भरवाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि जल्द पद नहीं भरे गए तो आंदोलन करेंगे। इसको लेकर अभिभावकों ने समर्थन जुटाना शुरू कर दिया है
सामाजिक कार्यकर्ता राजेश कुमार ने कहा कि केंद्र एवं जम्मू-कश्मीर सरकार द्वारा शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के उद्देश्य से नई शिक्षा नीति लागू की जा रही है, लेकिन इसका वास्तविक लाभ तभी मिलेगा, जब विद्यालयों में आवश्यक शिक्षकों एवं लेक्चररों की समयबद्ध नियुक्ति सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने शिक्षा विभाग के उच्च अधिकारियों से नई शिक्षा नीति के अनुरूप सभी रिक्त पदों को शीघ्र भरने की मांग की। अनिल कुमार, कृष्ण चंद, दर्शन लाल सहित अन्य लोगों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से कई महत्वपूर्ण पद रिक्त पड़े हैं, जिससे विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। लेकिन कोई सुनवाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण बात है।
उपराज्यपाल से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों ने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से हस्तक्षेप कर हायर सेकेंडरी स्कूल पुरमंडल में प्रिंसिपल एवं लेक्चररों के रिक्त पदों को जल्द भरने की अपील की है। कहा कि जल्द प्रतिनिधि मंडल उपराज्यपाल से मिलने जाएगा।
विज्ञापन
बॉक्स
प्रिंसिपल का पद लगभग आठ माह पूर्व रिक्त हुआ था, आज तक नए प्रिंसिपल की नियुक्ति नहीं की गई। प्रिंसिपल नहीं होने से विद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था के साथ-साथ शैक्षणिक कार्य भी प्रभावित हो रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पर असर पड़ रहा है। यह स्थिति ठीक नहीं है। - जोगिंदर शर्मा, पूर्व सरपंच
बॉक्स
हिंदी, उर्दू, डोगरी एवं एजुकेशन विषयों के लेक्चरर नहीं हैं, जिससे इन विषयों की नियमित कक्षाएं नहीं चल रही हैं। विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि यदि समय रहते रिक्त पद नहीं भरे गए तो आंदोलन करना मजबूरी है। -दीपक शर्मा, अभिभावक
बॉक्स
पुरमंडल पहाड़ी एवं अपेक्षाकृत पिछड़ा क्षेत्र है। शिक्षा व्यवस्था के प्रति अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। शहरी क्षेत्रों के कई हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में आवश्यकता से अधिक स्टाफ है, जबकि ग्रामीण एवं दूरस्थ विद्यालय शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं। इसको लेकर आंदोलन किया जाएगा। -गोबिंद राम शर्मा, अभिभावक