{"_id":"6a7e2a4bfe3f57649000aa02","slug":"stoppage-of-six-trains-restored-at-samba-railway-station-passengers-to-get-major-relief-samba-news-c-289-1-sjam1009-114130-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: सांबा रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: सांबा रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों का ठहराव बहाल, यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय लोगों का आंदोलन रंग लाया, सांसद रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले, प्रशासन पर भी दबाव बनाने से मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। पिछले डेढ़ साल से ट्रेनों के ठहराव के लिए संघर्ष कर रहे लोगों को कामयाबी मिल गई। उत्तर रेलवे ने सांबा रेलवे स्टेशन पर छह ट्रेनों के ठहराव को बहाल करने का आदेश जारी कर दिया है। जिसको लेकर लोगों में खुशी की लहर देखने को मिली है।
कोरोना महामारी के दौरान सांबा रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव बंद कर दिया गया था, रेल अधिकारियों का कहना था कि रेलवे स्टेशन पर सेंपलिंग की पूरी व्यवस्था नहीं थी। कोरोना महामारी खत्म हो गई लेकिन ट्रेनों का ठहराव शुरू नहीं होने पर लोगों ने जिला प्रशासन, रेलवे के जनरल मैनेजर, डिव कॉम के साथ सांसद जुगल किशोर शर्मा को भी ज्ञापन सौंपे थे।
पिछले करीब डेढ़ साल से स्थगित किया गया ट्रेनों का ठहराव बहाल करने की मांग की जा रही थी। अब लोगों ने 25 अगस्त को रेल रोको आंदोलन की चेतावनी दी थी। जिस पर गत 10 अगस्त को सांसद जुगल किशोर शर्मा ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भेंट कर उन्हें लोगों की समस्याएं बताईं व आंदोलन बारे में जानकारी दी थी।
विज्ञापन
इसी ज्ञापन का संज्ञान लेते हुए उत्तर रेलवे मुख्यालय नई दिल्ली की ओर से 13 अगस्त 2026 को जारी आदेश के अनुसार इन ट्रेनों का ठहराव अलग-अलग तिथियों से प्रभावी होगा। ट्रेनों के रुकने से सांबा और आसपास के यात्रियों को जम्मू-कश्मीर सहित देश के विभिन्न हिस्सों से रेल संपर्क में सुविधा मिलेगी।
उत्तर रेलवे ने संबंधित अधिकारियों को स्टेशन नोटिस बोर्ड, सार्वजनिक उद्घोषणा प्रणाली तथा इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और न्यूज मीडिया के माध्यम से यात्रियों को इसकी जानकारी देने के निर्देश दिए हैं। इस निर्णय से सांबा के यात्रियों, विशेषकर कटरा, जम्मू और देश के दक्षिणी व उत्तरी हिस्सों के बीच सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिली है।
इन ट्रेनों का होगा ठहराव
-ट्रेन संख्या 20434 श्री माता वैष्णो देवी कटरा से सूबेदारगंज का सांबा में ठहराव 15 अगस्त से होगा। यह ट्रेन सांबा स्टेशन पर शाम 5:24 से 5:26 बजे तक रुकेगी।
-ट्रेन संख्या 16787 तिरुनेलवेली से श्री माता वैष्णो देवी कटरा का ठहराव 17 अगस्त से बहाल होगा। यह ट्रेन सांबा में सुबह 7:18 से 7:20 बजे तक रुकेगी।
-ट्रेन संख्या 14803 भगत की कोठी से जम्मूतवी और 14804 जम्मू तवी से भगत की कोठी का ठहराव 15 अगस्त से बहाल होगा। दोनों ट्रेनें क्रमश: सुबह 5:27 से 5:29 बजे तथा 9:15 से 9:17 बजे तक सांबा स्टेशन पर रुकेंगी।
-ट्रेन संख्या 16317 कन्याकुमारी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा ट्रेन का ठहराव 21 अगस्त से सुबह 7:18 से 7:20 बजे तक रहेगा।
-ट्रेन संख्या 16031 पुरात्ची थलैवर डॉ. एमजीआर सेंट्रल चेन्नई से श्री माता वैष्णो देवी कटरा का ठहराव 16 अगस्त से इसी समय, यानी सुबह 7:18 से 7:20 बजे तक रुकेगी।
रोजाना चलने वाली ट्रेनों का ठहराव हो, साप्ताहिक का नहीं, आंदोलन को संघर्ष जारी रखेंगे
जिले के रेईया क्षेत्र में स्थानीय लोगों ने बैठक कर कहा है कि जिन ट्रेन की लोगों को जरूरत थी उनका ठहराव नहीं किया गया है। जबकि जिन ट्रेन का ठहराव किया गया है वह सप्ताह में एक बार ही चलती हैं। पूर्व सरपंच गिरदारी लाल, शिव देव सिंह, विजय सिंह के अनुसार उनकी मांग थी कि जो ट्रेनें रोज चलती हैं जिनमें शालीमार एक्सप्रेस, सियालदा मेल, पूजा एक्सप्रेस, टाटा मोरी, अहमदाबाद एक्सप्रेस इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। लेकिन रेलवे विभाग ने सप्ताह में चलने वाली ट्रेनों का ठहराव किया है। जिससे लोग खुश नहीं हैं। उनके अनुसार कि स्वतंत्रता दिवस के बाद वह सांसद से बैठक कर उन्हें इस बारे में अवगत कराएंगे। यदि वह सभी ट्रेनों के ठहराव का कोई आश्वासन देंगे तो आंदोलन को रोका जाएगा। अन्यथा वह लोग अपनी मांग को लेकर संघर्ष जारी रखेंगे। संवाद