फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Security tightened in Samba, soldiers on alert from border to highway

Jammu News: सांबा में सुरक्षा कड़ी, सीमा से हाईवे तक जवान मुस्तैद

विज्ञापन
Security tightened in Samba, soldiers on alert from border to highway
स्वतंत्रता दिवस को लेकर अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक कड़ी चौकसी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। स्वतंत्रता दिवस को लेकर जिले में सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय सीमा से लेकर जिले के अंदरूनी क्षेत्रों तक सेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बलों और पुलिस ने मोर्चा संभाल लिया है। हाईवे पर नाके लगाकर वाहनों की गहन जांच की जा रही है, जबकि सीमावर्ती क्षेत्रों और संपर्क मार्गों पर भी सुरक्षा बलों को अलर्ट रखा गया है।

रक्षा सूत्रों के अनुसार भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा की निगरानी में तैनात बीएसएफ के जवान चौबीसों घंटे सतर्क हैं। सीमावर्ती इलाकों में एंटी टनल अभियान चलाने के साथ-साथ नदी-नालों और संवेदनशील स्थानों पर सैंड बैग से अस्थायी बंकर तैयार कर निगरानी बढ़ाई गई है। सूत्रों के अनुसार, घुसपैठ के पुराने रास्तों पर सुरक्षा बलों की विशेष नजर है।
विज्ञापन


जिले में प्रवेश और निकास करने वाले वाहनों तथा लोगों की भी जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की ओर से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती लोगों से भी सतर्क रहने की अपील की है। लोगों को कहा गया है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु को देखते हैं तो बिना देरी किए निकटवर्ती पुलिस, बीएसएफ या अन्य सुरक्षा बलों को इसकी सूचना दें। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर जिले में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट मोड पर हैं।

---
आरएस पुरा सेक्टर में सीमा पर हाई अलर्ट
आरएस पुरा। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। सीमा पर तैनात सुरक्षा बलों और जम्मू-कश्मीर पुलिस ने चौकसी बढ़ाते हुए आने-जाने वाले सभी वाहनों की गहन जांच की जा रही है। प्रमुख मार्गों और नाकों पर विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा सके। बस स्टैंड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष नजर रखे जाने के साथ अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है। रात के समय भी सीमांत गांवों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है। पुलिस के सहयोग से ग्राम रक्षा समितियों द्वारा गांवों में लगातार निगरानी रखी जा रही है। एसडीपीओ गुरमीत सिंह ने कहा कि सीमा क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बल पूरी तरह सतर्क हैं और हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed