{"_id":"600bc96f436d00773a709982","slug":"parliamentary-standing-committee-took-information-to-bring-tourism-business-back-on-track-anil-ambani-also-reached-gulmarg","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुलमर्ग पहुंचे अनिल अंबानी, पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए संसदीय स्थायी समिति ने ली कारोबारियों से जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुलमर्ग पहुंचे अनिल अंबानी, पर्यटन को पटरी पर लाने के लिए संसदीय स्थायी समिति ने ली कारोबारियों से जानकारी
Sat, 23 Jan 2021 12:29 PM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 23 Jan 2021 12:29 PM IST
विज्ञापन
संसदीय स्थायी समिति
- फोटो : बासित जरगर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसदीय स्थायी समिति ने शुक्रवार को गुलमर्ग का दौरा कर होटल कारोबारियों और टूर आपरेटरों की परेशानी की जानकारी हासिल की। होटल कारोबारियों ने लीज एग्रीमेंट की अवधि बढ़ाने की मांग रखी। कहा गया कि अनुच्छेद 370 हटने और कोरोना महामारी के कारण पर्यटन कारोबार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इस वजह से पांच साल तक जीएसटी में छूट देने तथा वित्तीय सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की ताकि वे कारोबार को दोबारा से पटरी पर ला सकें।
विज्ञापन
होटलियर्स क्लब गुलमर्ग के सचिव तारिक गनी ने बताया कि उन्होंने पांच सूत्री ज्ञापन संसदीय समिति को सौंपा है। इसमें लीज की अवधि खत्म होने वाले होटलों की लीज अवधि बढ़ाने की मांग की गई। इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर हाईवे के लगातार बंद होने से पर्यटन उद्योग पर पड़ रहे दुष्प्रभावों के बारे में भी बताया गया। बताया कि ज्यादातर घरेलू पर्यटक सड़क मार्ग से आना पसंद करते हैं।
विज्ञापन
साथ ही श्रीनगर हवाई अड्डे पर रात्रिकालीन विमान सेवा पर भी जोर दिया गया। क्लब ने पर्यटन का बजट बढ़ाने तथा संपत्तियों के जीर्णोद्धार की अनुमति देने की भी मांग की गई। राज्यसभा सांसद टीजी वेंकटेश के नेतृत्व में गए संसदीय दल ने विभिन्न हितधारकों से बात कर उनका फीडबैक लिया। इसमें सांसद सुशील मोदी व मनोज तिवारी भी रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः रहस्यों से भरी 'जन्नत' में जमीन के अंदर है मंदिर, बेहद खूबसूरत हैं कश्मीर के ये स्थान
उद्योगपति अनिल अंबानी भी अचानक टूर ऑपरेटरों के साथ पहुंचे
उद्योगपति अनिल अंबानी भी शुक्रवार की शाम कई टूर ऑपरेटरों के साथ अचानक गुलमर्ग पहुंचे। सूत्रों के अनुसार वे यहां पर्यटन विभाग के अधिकारियों, टूर आपरेटरों और होटल कारोबारियों से मुलाकात करेंगे। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उनका दौरा व्यावसायिक दृष्टिकोण से है या फिर व्यक्तिगत। माना जा रहा है कि वे यहां निवेश करने की दृष्टि से टूर ऑपरेटरों के साथ पहुंचे हैं।