{"_id":"61195d188ebc3ee0782e4571","slug":"people-lighting-diyas-near-ghanta-ghar-at-lal-chowk-in-srinagar-on-75th-independence-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीर: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा लाल चौक, लोगों ने दीये जलाकर मनाया आजादी का जश्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीर: दीपों की रोशनी से जगमगा उठा लाल चौक, लोगों ने दीये जलाकर मनाया आजादी का जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Sun, 15 Aug 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
सार
इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर को तीन रंगों वाली लाइटों से सजा दिया गया था।

दीपों की रोशनी से जगमगा उठा लाल चौक
- फोटो : ट्विटर ANI
विज्ञापन
विस्तार
75वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर श्रीनगर में लाल चौक के घंटाघर पर लोगों ने शाम में दिए जलाकर खुशियां मनाईं। दीपों की रोशनी से लाल चौक जगमगा उठा। एक व्यक्ति ने बताया कि आज हमने यहां दिए जलाए हैं। इसके बाद हम यहां पटाखे भी जलाएंगे। पहले यह इलाका बंद हो जाता था। आज यह पूरी तरह से खुला हुआ है।

Trending Videos
बता दें कि इसी लाल चौक पर कभी तिरंगा फहराने से विवाद हो जाता था, लेकिन इस बार स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले घंटाघर को तीन रंगों वाली लाइटों से सजा दिया गया था। साथ में वहां पर एक नई बड़ी सी घड़ी भी लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
J&K | Locals lit 'diyas' near Clock Tower (Ghanta Ghar) at Lal Chowk in Srinagar to mark the 75th #IndependenceDay pic.twitter.com/Cpz9vaYjTC
— ANI (@ANI) August 15, 2021
अनुच्छेद-370 हटने के बाद पहली बार कश्मीर घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है। लाल चौक पर तिरंगे से जगमगाता घंटाघर और सभी सरकारी इमारतों पर लहराता तिरंगा कश्मीर में बदलाव की तस्दीक कर रहा है। कश्मीर जोन के आईजी विजय कुमार ने बताया कि घाटी में न तो कोई पाबंदी है और न ही इंटरनेट सेवा बंद है।
घाटी में स्वतंत्रता दिवस पर एक अलग सा बदलाव और एक अलग माहौल देखने को मिल रहा है। जगह-जगह लहराते तिरंगे और स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं वाले होर्डिंग्स अलग ही अहसास दिला रहे हैं। लोगों में राष्ट्रवाद की भावना झलक रही है। लोग तिरंगा उठाए दिख रहे हैं चाहे वो स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित की गई तिरंगा रैलियां हों या फिर आजादी के अमृत महोत्सव के कार्यक्रम। लोग इन कार्यक्रमों में खुलकर भाग ले रहे हैं। कोई अप्रिय घटना न हो इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।