{"_id":"66a38f88da6618cd0c0ea8f9","slug":"pistol-ammuniation-recovered-after-troops-open-fire-at-drone-at-loc-nowshera-rajouri-2024-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजोरी: नौशेरा में LoC पर ड्रोन की घुसपैठ, जवानों ने की गोलीबारी, तलाशी के दौरान मिले हथियार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजोरी: नौशेरा में LoC पर ड्रोन की घुसपैठ, जवानों ने की गोलीबारी, तलाशी के दौरान मिले हथियार
Fri, 26 Jul 2024 05:29 PM IST
गुलशन कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: गुलशन कुमार
Updated Fri, 26 Jul 2024 05:29 PM IST
सार
राजोरी के नौशेरा में पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सतर्क जवानों ने जब ड्रोन को देखा तो गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन घने अंधेरे में गायब हो गया।
विज्ञापन
बरामद हथियार
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जम्मू संभाग के जिला राजोरी के नौशेरा सेक्टर में ड्रोन से घुसपैठ का मामला सामने आया है। गुरुवार और शुक्रवार की रात पाकिस्तान की तरफ से ड्रोन ने घुसपैठ की कोशिश की। सतर्क जवानों ने जब ड्रोन को देखा तो गोलीबारी की। इसके बाद ड्रोन घने अंधेरे में गायब हो गया। सूत्रों से जानाकारी मिली है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि ड्रोन देखे जाने के बाद इलाके में तलाशी अभियान चलाया गया। आसपास के इलाके की घेराबंदी कर उसे खंगाला गया। इस दौरान एक पिस्तौल और दो भरी हुई मैगजीन और पिस्तौल की 37 राउंड गोलियां बरामद की गईं हैं। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी चल रहा है।
विज्ञापन