{"_id":"5afdc4214f1c1bd6408b607c","slug":"pm-modi-spg-commando-reached-jammu-and-kashmir-from-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पहुंचे एसपीजी कमांडो, अब परिंदा भी नहीं मार सकता पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएम मोदी के दौरे से पहले जम्मू-कश्मीर पहुंचे एसपीजी कमांडो, अब परिंदा भी नहीं मार सकता पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Updated Thu, 17 May 2018 11:38 PM IST
विज्ञापन
SPG
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री के दो दिवसीय दौरे से पहले एसपीजी की दो टीमों ने जम्मू और कश्मीर में डेरा डाल दिया है। टीम ने जम्मू और श्रीनगर के आईजी के साथ बैठक कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। प्रधानमंत्री शनिवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर आ रहे हैं। एसपीजी के आईजी स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में पांच अधिकारी राज्य में पहुंचे हैं।
विज्ञापन
एक डीआईजी स्तर का अधिकारी जम्मू में सुरक्षा समीक्षा को अंजाम दे रहा है। एसपीजी ने सुरक्षा एजेंसियों आईबी, सीआईडी, आईजीपी जम्मू से बैठक की। जम्मू विश्वविद्यालय के जोरावर सिंह आडीटोरियम, स्कास्ट विश्वविद्यालय मीरां साहिब का भी दौरा किया।
विज्ञापन
सुरक्षा कर्मियों को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए हैं। सुरक्षा की समीक्षा के लिए शुक्रवार को माक ड्रिल होगी। गाड़ियों के काफिले के साथ सुरक्षा को लेकर समीक्षा की जाएगी। अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है। ट्रैफिक पुलिस अलर्ट कर दी गई है।
विज्ञापन
एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक ट्रैफिक व्यवस्था को भी बदला गया है। एसएसपी विवेक गुप्ता के अनुसार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार से ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। कई संवेदनशील क्षेत्रों को भी खंगाला गया है।
हेलीकाप्टर के नाइट विजन कैमरों की मदद से निगरानी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रियासत दौरे के दौरान शहर में अलर्ट जारी किया गया है। सभी सैन्य और सुरक्षा ठिकानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हेलीकाप्टर के नाइट विजन कैमरों की मदद से सैन्य क्षेत्रों की निगरानी की जा रही है।
शहर में भी कई जगहों पर अतिरिक्त नाके लगा दिए गए हैं। शहर के मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। नगरोटा में नाकों पर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ और पुलिस ने मिलकर नाके लगाए हैं। बार्डर के इलाकों में पुलिस ने सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर नाके लगाए हैं।
स्कास्ट में जांच मशीन लगाई
स्कास्ट में होने वाले दीक्षांत समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 19 मई को आएंगे। इसके बाद वह मीरां साहिब स्थित शुरू होने हुए रिंग रोड के काम का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में स्कास्ट में अभी से जांच करने की मशीनें तैनात की गई है। स्कास्ट में बम निरोधक दस्तों की मदद से समारोह स्थल की जांच की जा रही है। जिस जगह कार्यक्रम होना है, उसे सील कर दिया गया है।