{"_id":"6a84c713e644f21284048448","slug":"police-news-jammu-news-c-10-jmu1059-989846-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: डायल-112 में आई तेजी, जम्मू में 10 मिनट से कम हुआ रिस्पांस टाइम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: डायल-112 में आई तेजी, जम्मू में 10 मिनट से कम हुआ रिस्पांस टाइम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- समय और घटाने के लिए 30 से अधिक नई गाड़ियां, डेडीकेटेड स्टाफ और लगातार निगरानी
- अब हर देरी पर नजर, अनियमितता मिलने पर जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई
अरुण कुमार
जम्मू। आपात स्थिति में पुलिस की मदद मांगने वालों के लिए डायल-112 की सेवा में तेजी आई है। जम्मू जिले में पुलिस टीम अब औसतन 10 मिनट से कम समय में मौके पर पहुंच रही है। बीते सप्ताह जम्मू का औसत रिस्पांस टाइम 9 मिनट 36 सेकंड रहा है।
डायल-112 के रिस्पांस समय में सुधार के लिए रोज निगरानी हो रही है। मौके पर देरी से पहुंचने वाली टीम की सूची तैयार हो रही है। टीम से देरी का कारण भी पूछा जा रहा है। कोई टीम बार-बार देरी करती है तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। वर्तमान में जम्मू संभाग के सभी दस जिलों में औसतन रिस्पांस टाइम 11:30 मिनट है। इसे दस मिनट से कम करने का लक्ष्य है।
इसके लिए कॉल मिलने से लेकर टीम के रवाना होने और घटनास्थल पर पहुंचने की पूरी प्रक्रिया की निगरानी हो रही है। जम्मू जिले में डायल-112 के लिए 30 से अधिक नई गाड़ियां हैं। अन्य जिलों को भी जरूरत के अनुसार वाहन दिए हैं। इससे आपात कॉल मिलने पर नजदीकी पुलिस टीम को मौके पर भेजने में मदद मिल रही है।
विज्ञापन
डायल-112 की गाड़ियों की निगरानी के लिए कंप्यूटर एडेड डिस्पैच (सीएडी) सिस्टम में ऑटो मैप फीचर जोड़ा गया है। इससे हर दिन सबसे तेज और सबसे धीमा रिस्पांस देने वाली गाड़ियों की सूची तैयार होती है।
-- --
डायल-112 के लिए डेडीकेटेड स्टाफ तैनात है। इस स्टाफ को थाने के काम से दूर रखा है। डायल-112 के रिस्पांस समय में सुधार हो रहा है। लगातार निगरानी के साथ-साथ लोगों को भी जागरूक कर रहे हैं। हमारा उद्देश्य रिस्पांस टाइम को बेहतर बनाना है।
- शमशेर हुसैन, एसएसपी पीसीआर
-- -- -
बीते सप्ताह का डायल-112 रिस्पांस टाइम
जिला रिस्पांस टाइम
डोडा 08 मिनट 50 सेकंड
जम्मू 09 मिनट 36 सेकंड
कठुआ 16 मिनट 42 सेकंड
किश्तवाड़ 13 मिनट 38 सेकंड
पुंछ 15 मिनट 23 सेकंड
राजोरी 13 मिनट 17 सेकंड
रामबन 12 मिनट 04 सेकंड
रियासी 09 मिनट 24 सेकंड
सांबा 08 मिनट 54 सेकंड
उधमपुर 07 मिनट 12 सेकंड