सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   property confiscated

Jammu News: जेल में बंद कुख्यात नशा तस्कर हबीब की संपत्ति जब्त

विज्ञापन
property confiscated
विज्ञापन
- आरोपी के खिलाफ सांबा समेत हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाने में दर्ज हैं प्राथमिकी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। नशा तस्करों के खिलाफ जारी अभियान में जिला पुलिस ने एक कुख्यात नशा तस्कर की संपत्ति कुर्क की है। पुलिस ने बुधवार को अब्दुल हबीब उर्फ भीम निवासी लडाना (रामनगर) वर्तमान निवासी बढ़ेरी नानक चक (सांबा) के रिहायशी कुल्ले को जब्त कर लिया। जांच में पाया गया कि बढ़ेरी में यह संपत्ति नशीले पदार्थों की तस्करी से अर्जित आय से बनाई गई है।
अब्दुल कुख्यात नशा तस्कर है और वर्तमान में केंद्रीय जेल कोट भलवाल में बंद है। उसके खिलाफ सांबा और हिमाचल प्रदेश के नूरपुर थाने में भी प्राथमिकी दर्ज हैं। बता दें कि जिला पुलिस ने बीते मंगलवार भी चार कुख्यात नशा तस्करों की संपत्तियां कुर्क की हैं। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी साझा करें। सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed